चिंपैंजी के प्यार में दीवानी हुई महिला, जू प्रबंधन बना दोनों के प्यार का दुश्मन

A chimpanzee fell in love with a woman, the woman also publicly expressed her love.
चिंपैंजी के प्यार में दीवानी हुई महिला, जू प्रबंधन बना दोनों के प्यार का दुश्मन
अजब प्यार की गजब कहानी चिंपैंजी के प्यार में दीवानी हुई महिला, जू प्रबंधन बना दोनों के प्यार का दुश्मन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में प्यार के अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। जहां लोग प्यार में हद से गुजर जाते है, पर दुनिया में प्यार करने के कुछ नियम कानून भी है कि प्यार किससे करना है, कितने लिमिट में करना है। अगर लोग प्यार में अपनी हद पार करते हैं तो नुकसान भी उन्हें ही भुगता पड़ता है। 

हाल ही में प्यार का एक अजब मामला सामना आया है। मामला बेल्जियम के एंटवर्प चिड़ियाघर का है जहां एक चिंपैंजी को एक महिला से प्यार हो गया है। दरअसल एंटवर्प चिड़ियाघर में 38 वर्षीय एडी टिमरमैंस नामक महिला पिछले चार सालों से चीता नामके चिंपैंजी से हर हफ्ते मिलने आती है। 

चिड़ियाघर प्रबंध ने बताया कि एडी टिमरमैंस और चीता सालों से इशारों से एक दूसरे से बात करते थे। दोनों एक दूसरे को फ्लाइंग किस भी किया करते थे। साथ ही तमाम प्यार भरी बातें भी इशारों से किया करते थे।  
आपको बता दे एडी टिमरमैंस ने सरेआम यह दावा किया है कि उसे चीता से प्यार है, और वह चीता को अपना जीवनसाथी मान चुकी है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने महिला के चिड़िया जाने पर रोक लगा दिया है। क्योंकि यह दोनों के ही भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने कहा कि इस तरह महिला का प्यार चीता के लिए हानिकारक हो रहा था।

जब एडी चिड़िया घर आती थी तब दोनों एक दूसरे से इशारों में खूब बात करते थे और जब महिला नहीं आती थी तब चीता हर वक्त उदास रहता था। यहां तक धीरे – धीरे वह अन्य चिंपैंजीयों से दूर होने लगा है। साथ ही दूसरे चिंपैंजी भी उसे अपने दल का सदस्य नहीं मानते और उससे अलग रहने लगे थे। इस वजह से चिड़ियाघर प्रबंधन ने महिला के आने पर ही बैन लगा दिया है। 

इस पर एडी ने कहा कि यह अन्याय है, जब बाकी लोगों को जू में जाने की अनुमति है तो मुझे क्यों नहीं। मैं चिड़ियाघर में किसी भी पशु पक्षी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही थी। 
यह मामला अब बेल्जियम के साथ – साथ पूरी दुनिया में चर्चित हो गया है। एक महिला और चिंपैंजी के बीच प्यार का यह पहला मामला है। लोग इस घटना पर अपनी अपनी बात रख रहें है। कुछ लोग इसे पशु प्रेम बता रहें है। तो कुछ लोग इसे पागलपन का नाम दे रहे हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन ने कहा है कि अगर महिला को चीता से नहीं मिलने दिया जाएगा तब चीता अपने अन्य साथियों से घुल मिल पाएगा और वापस से सामान्य स्थिति में वापस आ पाएगा।     


 

Created On :   24 Aug 2021 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story