अजब-गजब : खुद की सुदंरता से लड़की को हो गई चिढ़, लाखों रूपये खर्च करके बिगाड़ लिया अपना चेहरा

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-06-03 13:05 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यह दुनिया भी कितनी अजीब है, जहां एक तरफ लोग खुद की खूबसूरती को मेन्टेन करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे हटकर एक नया मामला देखने को मिला है। जहां एक लड़की ने अपने सुंदर चेहरे को बिगड़वाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर दिए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि इस लड़की को अपनी सुंदरता से इतनी चिढ़ क्यूं थी?

रंग, रूप और बनावट ईश्वर द्वारा दी गई बहुत ही अनमोल चीज है। जिसमें बहुत हद तक परिवेश और प्रकृति भी जिम्मेदार होती है। ये मानना भी बेईमानी नहीं होगी कि कुछ लोग अपने शारीरिक बनावट से बहुत खुश नहीं होते हैं। जिसके लिए वे प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। जिससे कि वे सुंदर दिख सकें। लेकिन यहां मामला एकदम उल्टा है। एक लड़की जिसे अपनी ही खूबसूरती से इतनी चिढ़ होने लगी थी कि उसने अपने ही चेहरे को बदसूरत करावाने का फैसला कर लिया।

इस काम के लिए महिला अबतक लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिरकार लड़की ने यह अजीब फैसला क्यों लिया?

नॉर्मल लगता था खुद का लुक

खबर में जिस लड़की की हम बात कर रहे हैं वह अमेरिका के कंसास शहर की रहने वाली है। इस लड़की का नाम जेस्सी है, जिनकी उम्र अभी 27 साल है। दरअसल, जेस्सी को यह लगता है कि उसके चेहरे का लुक बहुत ही नॉर्मल है। वह लुक के मामले में अन्य लोगों से अलग दिखना चाहती है। जिसकी चाह में उन्होनें अपने चेहरे का लुक बदलवाने का निर्णय लिया। चेहरे का ट्रांसफॉर्मेशन करवाकर जेस्सी मन मुताबिक चेहरा पा गई है। जो अन्य लोगों के देखने में भले ही अजीब हो लेकिन जेस्सी इससे काफी कॉन्फिडेंट महसूस करती है। 

Full View

वैम्पायर जैसा लुक चाहती है जेस्सी

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जेस्सी के माथे पर चार गांठे उभर आई हैं। उसने अपने कानों की बनावट अजीबो-गरीब बनवा ली है। उसने अपने बालों का स्टाइल और कलर चेंज करवा लिया है। लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी जेस्सी बहुत ज्यादा संतुष्ट नहीं है। वह वैम्पायर जैसा लुक चाहती है और अपनी आखों की पुतलियों के साथ-साथ कानों और दांतों की बनावट को भी चेंज करवाना चाहती है। ऐसी सोच रखने वाले दुनिया में भले ही इक्का-दुक्का लोग मिले लेकिन जब भी ऐसे लोग देखने या सुनने को मिलते है तो सोचने पर मजबूर कर ही देते हैं।

Tags:    

Similar News