व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा कई आत्माओं का भी है डेरा! जानिए इससे जुड़े दावे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की आत्माएं दिखने का दावा!

Anchal Shridhar
Update: 2023-06-06 13:07 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। न्यूयार्क का व्हाइट हाउस, वह स्थान जहां दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति निवास करते हैं। धरती की सबसे सुरक्षित जगहों में शुमार व्हाइट हाउस के बारे में कहा जाता है यह एक भूतिहा जगह है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा कई आत्माओं का वास भी है। दरअसल, माना जाता है कि यहां पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा रहती है।

घट चुकी हैं कई हैरतअंगेज घटनाएं

कई लोग ये दावा करते हैं कि व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ कई आत्माओं का डेरा भी है। वह इसके पीछे भूतकाल में हुई हैरतअंगेज घटनाओं का उदाहरण देते हैं। आइए जानते हैं उन घटनाओं के बारे में -

1865 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कई लोगों ने उनकी आत्मा को व्हाइट हाउस में देखने का दावा किया है। एक प्रचलित कहानी के मुताबिक, एक बार यहां नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना आकर ठहरी थीं। देर रात उनके दरवाजे को किसी ने खटखटाया था। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो उनके पैरों के नीचे से मानो जमीन खिसक गई। दरअसल उनके सामने अब्राहम लिंकन खड़े थे जिनकी मौत काफी समय पहले हो गई थी। इस घटना के बाद महारानी काफी डर गई थीं।

कई लोगों के मुताबिक व्हाइट हाउस में केवल अब्राहम लिंकन ही नहीं बल्कि अन्य अमेरिकी राष्ट्रपतियों की आत्माएं भी भटकती हैं। लोगों ने दावा किया है कि यहां अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स के साये को भी देखा गया है। यहां काम कर चुके कई लोगों ने राष्ट्रपति एडम्स के जैसे ही पहनावे और उनके जैसे ही चलते हुए एक शख्स को कई बार देखा है।

इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन इस तरह की घटना घटने के अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। अभी भी यह घटनाएं एक रहस्य ही बनी हुई हैं।

Tags:    

Similar News