अजब गजब: क्या मुर्गी के अंडों की तरह सांप के अंड़ों को खाया जा सकता हैं? जानिए यूजर्स के सवाल पर एक्सपर्ट्स का जवाब

  • सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा अजीबोगरीब सवाल
  • मुर्गी के अंडों की तरह सांप के अंडों को खा सकते हैं लोग?
  • सवाल पर एक्सपर्ट ने दिया यह जवाब

Surbhit Singh
Update: 2024-04-20 12:50 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में सापों की गिनती सबसे जहरीलें जीवों में होती हैं। इनके कांटने मात्र से ही शरीर में जहर तेजी से फैलने लगता है। ऐसे में यदि समय पर इलाज न मिले तो इंसान की पल भर के अंदर मौत हो जाती है। फिर चाहे वह सपोला हो या व्यस्क, इनका जहर किसी भी जीव के लिए प्राण घातक साबित होता है। जैसे मुर्गी अंडे देती हैं, उसी तरह सांप भी अंडे देते हैं। ऐसे में यहां पर यह सवाल उठता हैं कि लोग जिस तरह से लोग मुर्गी के अंडों का सेवन करते हैं। क्या वे उसी तरह सांप के अंडों को भी खा सकते हैं?

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछा सवाल

हाल ही में सांप के अंडे के सेवन के सवाल को लेकर रोचक खुलासा हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर यूजर्स कई चीजों को लेकर अजीबोगरीब सवाल पूछते हैं। जिसका जवाब अन्य यूजर्स देते रहते हैं। इन दिनों एक यूजर ने पूछा कि क्या इंसान मुर्गी के अंडो की तरह सांप के अंडों की भी सेवन कर सकते हैं? इस सवाल पर कई लोगों ने जवाब दिया।

इस सवाल को लेकर कोरा पर विकी नाम के एक यूजर ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि सांप के अंडों को अच्छी तरह से पका कर इनका सेवन किया जा सकता हैं। इसके अलावा सुमित कुमार नाम से एक यूजर ने लिखा सांपों के नॉन फर्टिलाइज अंडों को खाया जा सकता है। हालांकि, ये जवाब सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए हैं। आइए जानते हैं कि विश्वसनीय सोर्सेज की इस पर क्या राय है।

सांप के अंडो को खा सकते हैं पर...

इस बारे में वाइल्डलाइफ इन्फॉर्मर वेबसाइट ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में सांपों के अंडों के सेवन को लेकर पुष्टि की गई है। इसमें बताया गया है कि इंसान सांप के अंडों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इन अंडों का सेवन तब ही किया जा सकता है जब इन्हें अच्छे तरह से पकाया जाए। जिस तरह मुर्गी के अंडों में प्रोटिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ठीक उसी तरह सांप के अंड़ों में भी प्रोटिन पाया जाता है। इसके अलावा सांप के अंडे शरीर के लिए काफी पौष्टिक भी होते हैं। जानकारों का कहना है कि सांप के अंडे जहरीले नहीं होते हैं। लेकिन, यदि आप ने इन अंड़ों को सही तरह से पकाकर नहीं खाया। तो आपको पेट दर्द और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर लोग सांप के अंडों को खाते हैं। इन देशों के नाम हैं वियतनाम, थाइलैंड, इंडोनेशिया, चीन, जापान। यहां पर लोग अंड़े के साथ-साथ सांप को भी खाते हैं।

Tags:    

Similar News