USA: 100 साल के कछुए ने प्रजाति को विलुप्त होने से बचाया, बना 800 बच्चों का पिता

USA: 100 साल के कछुए ने प्रजाति को विलुप्त होने से बचाया, बना 800 बच्चों का पिता

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-13 12:37 GMT
USA: 100 साल के कछुए ने प्रजाति को विलुप्त होने से बचाया, बना 800 बच्चों का पिता

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। साउथ अमेरिका में गालापागोस आइलैंड के 100 वर्षीय कछुए ने एक अजब-गजब कारनामा कर दिखाया है। दरअसल डिएगो नाम के इस 80 किलो वजनी कछुए ने विलुप्त होने के कगार पर खड़ी अपनी पूरी प्रजाति को खत्म होने से बचाया है। डिएगो एक या दो नहीं, बल्कि 800 बच्चों का पिता हैं।

डिएगो, चेलोनोइडिस चिलेंसिस नाम की प्रजाति का कछुआ है। करीब 50 साल पहले इस प्रजाति के सिर्फ 14 कछुए ही बचे थे, जिसमें 12 मादा और 2 नर कछुए शामिल थे।गालापागोस आइलैंड पर ये कछुए इतने विशाल स्थान पर रहते थें कि इनकी आबादी बढ़ने में परेशानी आ रही थी। ऐसे में 1965 में डिएगो को 14 अन्य कछुओं के साथ कैप्टिव ब्रीडिंग प्रोग्राम के तहत दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित सांता क्रूज आइलैंड जू में लाया गया। डिएगो को सबसे पहले 12 फीमेल कछुओं के साथ रखा गया।

गालापागोस पर बढ़ाई 40 फीसदी आबादी
गालापागोस नेश्नल पार्क के रेंजर बताते हैं कि इस दौरान कछुओं की आबादी 2000 के करीब बढ़ी। इसमें से 40 प्रतिशत यानी 800 कछुओं के जन्म में डिएगो की भूमिका रही है। करीब 5 दशक तक अपनी प्रजाति बढ़ाने में भूमिका निभाने के बाद उसे इसी साल मार्च में रिटायर किया जा रहा है। तब इसे वापस उसके घर प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगास आइलैंड भेज दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News