VIDEO : 2000 साल पुराने चाइल्ड ममी का 3D स्कैन, निकली 4 साल की इजिप्शियन बच्ची

VIDEO : 2000 साल पुराने चाइल्ड ममी का 3D स्कैन, निकली 4 साल की इजिप्शियन बच्ची

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-03 05:58 GMT
VIDEO : 2000 साल पुराने चाइल्ड ममी का 3D स्कैन, निकली 4 साल की इजिप्शियन बच्ची

डिजिटल डेस्क, कैलिफ़ोर्निया। इजिटप्ट के ममी अभी भी रहस्य बने हुए हैं। इन पर लगातार रिसर्च किए जाते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने 2 हजार साल पुराने एक इजिप्शियन बच्चे के ममी का सीटी स्कैन किया। इन्होंने इसका 3डी स्कैन किया। जिसके जरिए उन्होंने उस बच्चे की ममी के शरीर के अंदर झांका और कुछ नए सीक्रेट्स को जाना। 


पेचिश से हुई होगी मौत 

इस चाइल्ड ममी की एक डिजिटल काॅपी भी तैयार की गई है। स्कैन के जरिए पता चला कि ये एक बच्ची की ममी है जिसकी मौत करीब साढ़े 4 से 6 साल की उम्र में हुई होगी। इसकी मौत पेचिश या ऐसी ही किसी बीमारी की वजह से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे शेरिट नाम दिया गया है।  


 

पहले थी बहुत थोड़ी जानकारी 

रोजीक्रूशन इजिप्शियन म्यूजियम (Rosicrucian Egyptian Museum) की एग्जक्यूटिव डायरेक्टर जूली स्कॉट ने कहा कि हमारे लिए ये एक प्रोजेक्ट था इसकी स्टोरी का जानना एक चैलेंज की तरह। इसे म्यूजियम में डिस्प्ले किया गया था। जब यह 1930 में म्यूजियम लायी गई थी तब इसके बारे में बहुत थोड़ी ही जानकारी थी। हम इसके बारे में सब कुछ जानना चाहते थे। 2005 में इसके सीटी स्कैन की परमीशन मिली और इसकी स्टोरी को आगे बढ़ाया गया।

 

 


 

रईस परिवार से थी ये बच्ची 

इसकी खोपड़ी का अपर पार्ट भी स्कैन किया गया। इसकी मौत के बाद इसकी बाॅडी को रेप किया गया। कानों में इयररिंग्स पहनाए गए साथ ही इसके गले में रोमन नेकलेस भी सजाया गयाा। इससे साबित होता है कि ये एक धनी परिवार से रही होगी। स्कैन के जरिए इसकी कलरफुल इमेज निकाली गई। एना गाल्डिना जिसने चाइल्ड ममी शेरिट का सीटी स्कैन करना इंट्रेस्टिंग था। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद थी कि हम इसके जरिए कई सालों पहले जिंदा इस बच्ची के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे।  

Similar News