तुर्की में 609 साल पुरानी मस्जिद को करीब 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया, डैम में डूबने का था खतरा

तुर्की में 609 साल पुरानी मस्जिद को करीब 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया, डैम में डूबने का था खतरा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-18 08:17 GMT
तुर्की में 609 साल पुरानी मस्जिद को करीब 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया, डैम में डूबने का था खतरा

डिजिटल डेस्क। तुर्की के एक प्रांत में 609 साल पुरानी को मस्जिद को पानी में डूबने से बचाने के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया गया। दरअसल मस्जिद ऐसी जगह मौजूद थी जहां एक डैम का बनाया जा रहा है। ऐसे में बाढ़ के खतरे से बचने के लिए इस मस्जिद को पहियों के जरिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

हालांकि इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतनी पुरानी मस्जिद को शिफ्ट होते देखना अपने आप में रोमांचक बात है। इर-रिज्क मस्जिद को हसनकैफ शहर से तिगरिस इलाके में ले जाया गया। हसनकैफ वहीं इलाका है जहां इलिसु बांध बनाया जा रहा है। जिस वजह से ये क्षेत्र डूब जाएगा।

इसलिए एहतियात के तौर पर मस्जिद का यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस मस्जिद का निर्माण 1409 में एबु अल मेफाहिर ने किया था। मस्जिद का वजन करीब 1700 टन बताया गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद को सेल्फ प्रोपेल्ड मॉड्युलर ट्रांसपोर्टर के जरिए शिफ्ट किया गया।

अब इस मस्जिद की नई जगह तिगरिस नदी के किनारे है। यहां का स्थानीय प्राधिकरण मस्जिद के अलावा कई और ऐतिहासिक इमारतों को बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। मस्जिद के अलावा 12 से ज्यादा पुरानी इमारतें भी यहां से दूसरी जगह शिफ्ट की गई हैं।

Tags:    

Similar News