समंदर के अंदर बना मंडप, महाराष्ट्रियन दूल्हे ने ऐसे रचाई अनोखी शादी

समंदर के अंदर बना मंडप, महाराष्ट्रियन दूल्हे ने ऐसे रचाई अनोखी शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-03 06:23 GMT
समंदर के अंदर बना मंडप, महाराष्ट्रियन दूल्हे ने ऐसे रचाई अनोखी शादी

डिजिटल डेस्क, केरला। शादी करने के तरीका भी अनोखा हाे सकता है। इस जाेड़े ने ये साबित कर दिया है। अब तक विदेशों में एेसे मामले देखने मिलते थे लेकिन भारत में ये तरीका हैरान करने वाला है। भारतीय दूल्हे और स्लोवाकिया की उसकी दुल्हन, दोनों ने समंदर के अंदर शादी रचाई। ये अपने तरह की एक अनोखी शादी साबित हुई। दोनों दूल्हा-दुल्हन शादी के कपड़े पहने हुए थे। दुल्हन के हाथ में फूलों का एक गुलदस्ता भी था वह अपना शादी का गाउन ठीक वैसे ही संभाल रही थी, जैसे कि किसी सामान्य शादी समारोह में दुल्हन को देखा जाता है। 

 


 

अलग तरह की अंगूठी और सीपियों की माला 

दोनों ने समंदर के भीतर खास तरह से बनाई गई अंगूठी और सीपियों की माला पहनाकर ये शादी रचाई। शादी समारोह कोवलाम में हुआ। दोनों अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सबसे अलग समंदर के अंदर जाकर शादी का फैसला लिया।  

अलग तरह से करना चाहते थे शादी

बांड सफारी कोवलम के प्रबंध भागीदारों में एक जैक्सन ने बताया कि महाराष्ट्र के निकिल पवार और यूनिका पोगरन ने समंदर के अंदर शादी का फैसला किया। इसके लिए सभी तैयारियां जमीन पर की गईं। जिसके बाद समंदर में उनके लिए जगह तय की गई। वहां मंडप बनाया गया। जहां दोनों के साथ कुछ और लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने वाॅटर प्रूफ जैकेट भी पहन रखे थे।

 


 

स्में पानी के अंदर ही मंडप के नीचे निभायी

दूल्हा दुल्हन मंडप के नीचे खड़े हुए (लगभग तैरते हुए) एक-दूसरे का हाथ पकड़ा, अंगूठी पहनायी। सभी रस्में पानी के अंदर ही मंडप के नीचे निभायी गईं। यह कार्यक्रम करीब एक घंटा चला। जिसके बाद दोनों बाहर आ गए। शादी बहुत छोटे समारोह में की गई, लेकिन चंद मिनटों में ही इसकी खबर मीडिया की सुर्खियों में रही। ये जाेड़ा अपनी शादी के इस तरीके से बेहद खुश नजर आया।

Similar News