एक गांव जहां पैदा होने के कुछ दिन बाद ही लोग हो जाते हैं, अंधे

अजब -गजब एक गांव जहां पैदा होने के कुछ दिन बाद ही लोग हो जाते हैं, अंधे

Ankita Rai
Update: 2022-05-24 09:29 GMT
एक गांव जहां पैदा होने के कुछ दिन बाद ही लोग हो जाते हैं, अंधे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें होती हैं, जिसके बारे में समझ थोड़ा मुश्किल सा लगता है। किसी इंसान के लिए अपनी आंखों से न देख पाना एक श्राप जैसा होता है। मेक्सिको में एक ऐसा ही गांव जहां सभी लोग अंधे होते है। बताया जाता है कि इस गांव में बच्चे पैदा तो ठीक होते हैं। लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है।

यहां इंसान ही नहीं बल्कि जानवर तक के बच्चे भी अंधे हो जाते हैं। इस गांव को अंधों का गांव भी कहा जाता है। इस अजीबोगरीब बात की वजह से ही ये गांव मशहूर हो गया है। मेक्सिको इस गांव में इंसान से लेकर जानवर तक अंधे हैं। ये दुनिया एक लोती जगह है, जहां सिर्फ और सिर्फ अंधे रहते हैं। मेक्सिको के इस गांव में जेपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं। 

पेड़ों को मानते हैं वजह

मेक्सिको गांव के लोग अपने अंधेपन का कारण यहां मौजूद एक पेड़ को मानते हैं। लोगों कहना हैं की  मेक्सिको गांव  में एक श्रापित पेड़ है। गांव के लोगों का कहना है कि वो जैसे ही इस पेड़ को देखते हैं, अंधे हो जाते हैं। लेकिन कई लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास मानते हैं। गांव के लोग बताते है कि कई सालों से इस गांव यह पेड़ मौजूद है। 

एक्सपर्ट की राय 

वहीं इस बात को लेकर एक्सपर्ट का मानना की इस गांव में  जहरीली मक्खी भारी तादात में पाई जाती है। इस मक्खी के काटने की वजह से लोग अंधे हो जाते हैं। जब इस गांव के बारे में मेक्सिको सरकार को पता चला तो गांव के लोगों की सरकार ने मदद करने की कोशिश की,लेकिन सारी कोशिशें बेकार हो गई। सरकार ने उस गांव के लोगों को दूसरी जगह बसाने की बहुत कोशिश की, पर उनकी बॉडी दूसरी जलवायु में एडाप्ट नहीं कर पाई।  इस वजह से उन लोगों को उनके ही हाल पर छोड़ना पड़ गया। 
 

Tags:    

Similar News