अजीब परंपराः पति ने नहीं पीटा तो समझो नहीं करता पत्नी से प्यार 

अजीब परंपराः पति ने नहीं पीटा तो समझो नहीं करता पत्नी से प्यार 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-07 06:16 GMT
अजीब परंपराः पति ने नहीं पीटा तो समझो नहीं करता पत्नी से प्यार 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई देशों में महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं, लेकिन एक ऐसी भी जगह है जहां परंपरा पर कानून का कोई असर नहीं होता। यहां यदि पति अपनी पत्नी की पिटाई नहीं करता तो माना जाता है कि वह अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता। 

अफ्रीकी देश के नुआकशोत में एक अजीब परंपरा है। यहां पर पति अपनी पत्नी की पिटाई करते हैं। पति इसमें अपना गर्व समझते हैं और इसे परंपरा के तहत किया जाता है। महिलाएं भी पति की मार खाकर खुश होती हैं और इसमें अपनी भलाई समझती है। यदि कोई पति अपनी पत्नी को नहीं पीटता है तो ये माना जाता है कि उसका पति उसे प्यार नहीं करता। पिटाई भी थोड़ी बहुत नहीं होती। कई महिलाओं के हाथ पैर तक टूट जाते हैं।

कानून बेअसर 

हैरानी की बात ये है कि सरकार ने इसे रोकने के लिए कानून बना रखा है लेकिन उस कानून का कोई असर नहीं है और सालों पुरानी ये परंपरा बदस्तूर चली आ रही है। इसे महिलाएं भी पूरी तरह स्वीकारती हैं और नियमानुसार ही इसका पालन करती हैं। हालांकि इस परंपरा के बारे में ये पता नहीं चलता कि ये कहां से कब और क्यों शुरू की गई। 

जितनी पिटाई उतना प्यार 

पत्नियों की पिटाई यहां के सभी जातीय समूह में इस कदर स्वीकार की जा चुकी है कि इसे दूर करना बेहद मुश्किल है। फुलानी जनजाति  में जो पति जितनी बेरहमी से पिटाई करता है उसकी पत्नी समझती है कि वो उससे उतना ही ज्यादा प्यार करता है। 

Similar News