OMG! शेरों का शिकार करते हैं ये कुत्ते

OMG! शेरों का शिकार करते हैं ये कुत्ते

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-12 07:33 GMT

डिजिटल डेस्क। एक तरफ जहां कुत्ते सबसे वफादार माने जाते हैं और कुत्तों का इस्तेमाल पुलिस भी खुफिया जानकारी या तहकीकात करने में करती है। वहीं आपको हम बता रहे हैं कुछ खास नस्ल के कुत्तों के बारे में जो बाघ का शिकार करते हैं। साथ ही कुछ ऐसे देश भी हैं जहां कुछ खूंखार कुत्ते पालने पर बैन है। महाराष्ट्र का यवतमाल जिला और इस जिले का पांढरकावड़ा इलाका। ये क्षेत्र इन दिनों एक बाघिन (मादा टाइगर) की वजह से परेशान है। इसका नाम है टी1, जो बीते कई दिनों से इस इलाके के लोगों और जानवरों के लिए मौत बनकर घूम रही है। हैरानी की बात है कि पिछले कई दिनों से वन विभाग इस बाघिन को पकड़ने के लिए दिन-रात एक किए हुए है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही। फॉरेस्ट रेंजर गश्त लगा रहे हैं, बंदूकों के साये में पहरेदारी चल रही है, लेकिन बाघिन चकमा दे रही है।

प्रशासन ने अपनी कोशिशों के सिलसिले में एक और कड़ी जोड़ी है। इस बाघिन के शिकार के लिए केन कोरसो प्रजाति के दो कुत्तों को लगाया गया है। ये कुत्ते शिकारी माने जाते हैं। ऐसा एक कुत्ता छह लाख रुपए का आता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये दोनों कुत्ते हैदराबाद के शार्पशूटर नवाब शफत अली खान के हैं, जो उनके पैलेस के बाड़े में रहते हैं।

 

 

Similar News