OMG! कहीं लड़कियों पर लगा था लिपस्टिक लगाने पर बैन तो कहीं मर्द भी लगाते थे लाली
OMG! कहीं लड़कियों पर लगा था लिपस्टिक लगाने पर बैन तो कहीं मर्द भी लगाते थे लाली
डिजिटल डेस्क। लिपस्टिक महिलाओं का श्रृंगार है। घर से बाहर निकलने से पहले हर चौथी महिला लिपस्टिक जरूर लगाती है। कुछ महिलाएं तो घर पर भी लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। भारत में इसका चलन पिछले कुछ सालों में ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन विदेशों खास कर पश्चिमी देशों में लिपस्टिक का चलन काफी पहले से है। ऐसा कहा जा सकता है कि लिपस्टिक अंग्रेजों ने ही बनाई थी, लेकिन आपको ये जान कर हैरानी होगी कि ब्रिटेन की सांसद ने एक वक्त पर लिपस्टिक पर बैन लगा दिया था। आइए जानते है कि ऐसा क्यों किया गया था।
- लिपस्टिक की खोज 5000 साल पहले एक मेसोपोटामिया की औरत ने की थी। इसके लिए वो ‘Gemstones’ को क्रश करके उसका रंग होंठों पर लगाती थी।
- ब्रिटेन की सांसद ने साल 1770 में लिपस्टिक पर बैन लगा दिया था। इसके पीछे उनका तर्क था कि ये औरतों की मर्दों को शादी के लिए फंसाने की चाल होती है। इसलिए एक बिल पास हुआ जिसमें ये लिखा था कि सिर्फ शादीशुदा औरतें ही लिपस्टिक लगा सकती हैं। उस वक्त लिपस्टिक लगाने को जादू टोने से भी जोड़कर देखा जाता था। ऐसा भी माना था कि लिपस्टिक में जहरीले पदार्थ हैं।
- एंशियंट ग्रीस में लिपस्टिक लगाने को धंधा करने वालियों से जोड़ा जाता था। उस समय औरतों को मेकअप करने की आजादी नहीं थी। खासतौर पर जो भी लाल लिपस्टिक लगाती थी, उसे प्रोस्टिट्यूट समझा जाता था।
- रोमन एमपायर में लिप्सिटिक को स्टेटस सिम्बल समझा जाता था। यहां हाई क्लास आदमी भी अपने स्टेटस को दिखाने के लिए लिपस्टिक लगाया करते थे।
- क्लियोपेट्रा अपने होंठों पर लाल रंग करने के लिए चींटियों और अन्य कीड़ों को मसलकर लगाती थीं।
- जॉर्ज वाशिंगटन मेकअप करते थे। वो विग और लिपस्टिक भी लगाते थे।
- क्विन एलिजाबेथ II का खुद का एक खास लिपस्टिक का शेड हुआ करता था।
- वर्ल्ड वार II के समय लिपस्टिक के सिवाय सभी मेकअप की चीजें राशन से मिलती थी।