खोपड़ी की तरह दिखने के लिए कटवा दिए नाक और कान

खोपड़ी की तरह दिखने के लिए कटवा दिए नाक और कान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-28 09:59 GMT
खोपड़ी की तरह दिखने के लिए कटवा दिए नाक और कान

डिजिटल डेस्क । कोलंबियाई टैटू कलाकार एरिक येनर छोटी उम्र से ही खोपड़ी (human Skull) पर मोहित हो गए थे। उनका खोपड़ियों को लेकर आकर्षण इतना बढ़ गया कि 22 साल की उम्र में वो कई हजार रुपए देकर खुद "जीवित खोपड़ी" जैसे दिखने लगे। ऐसा होने के बाद एरिक ने कहा था कि उनका सपना सच हो गया। अब वो कालाका खोपड़ी नाम से जाने जाते हैं। उसने पहली सर्जरी अपनी मां की मृत्यु होने के बाद करवाई थी। उसकी मां हमेशा से ही उसकी इस इच्छा के खिलाफ थी। पहली सर्जरी में उसने अपने कान कटवा दिए और नाक के निचले हिस्से को भी हटवा दिया। इस सर्जरी के बाद वो कोलंबिया में अपनी इच्छा से ऐसा करने वाला पहला इंसान बन गया। 

 

उसका ये अनोखा रूप लोगों को इतना पसंद आ रहा था कि एक समय पर उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर 10,000 फॉलोअर्स थे, लेकिन अब किन्हीं कारणों से वो सोशल मीडिया अकाउंट मौजूद नहीं है। इसके बाद एरिक ने कई और सर्जरी और करवाई। उसने अपनी जीभ को दो हिस्सो में बंटवा लिया और उसपर नीला और ग्रे रंग करवा दिया। उसने अपनी आंखों के चारों तरफ भी काला रंग करवा दिया, जिससे उसकी आंखें खोखली लगें। उसने आंखें अंदर भी टैटू करवा रखी हैं। उसने अपना सिर भी मुंडवा रखा है। 

 

उसकी कई बार आलोचनाएं की गईं, लेकिन वो कभी भी अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। उसने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि शरीर में बदलाव किसी का भी अपना निर्णय होता है इस पर किसी को भी कम आंकना नहीं चाहिए। यहां तक की इंटरनेट पर उसके बारे में सर्च करने पर उसकी पुरानी जिंदगी से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आएगी। हालांकि उसकी अब की जिंदगी और उसके लुक के बारे में बहुत सी जानकारी मिल जाएगी। वो जैसा अब दिखता है उसे अपने लुक से अब ज्यादा प्यार है। उसका कहना है कि मैं बिल्कुल आम इंसान की तरह हूं बस मैं और लोगों से अलग दिखता हूं। मैं जैसा हूं वैसे ही खुद को पसंद करता हूं। 

Similar News