चीन में एक किसान ने पकड़ा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

चीन में एक किसान ने पकड़ा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-04 10:08 GMT
चीन में एक किसान ने पकड़ा दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है सांप। आपने भी अपने जीवन में कई तरह के सांप देखें होंगे, मोटे, पतले, एक मुंह वाले या फिर दो मुंह वाले। लेकिन हम आपके एक सिरे पर दो मुंह वाले सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी।

दरअसल, चीन में एक व्यक्ति के घर में ऐसा सांप निकला, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। हैरानी की बात ये थी कि इस सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हेबेई प्रांत के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ने बताया कि उन्होंने सांप को सुबह अपने घर में देखा था।

इसके बाद उन्होंने इस दुर्लभ सांप को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला कि सेनझाउ ने दो मुंह वाले सांप को पकड़ा है। उनके घर में ये देखने के लिए लोगों हुजूम आ गया। सेनझाउ ने इस सांप को एक बर्तन में रखा था।

कई लोगों ने इस सांप का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वहीं एक शरारती बच्चे के कारण सांप वहां से भगाने में कामयाब हो गया। बच्चने कौतुहलवश उस बर्तन को खटखटाया, जिसमें सांप था तो उसी दौरान सांप वहीं से भाग गया। दो मुंह वाले सांप की प्रजाति भारत समेत कई देशों में पाई जाती है। इस प्रजाति को रेड सैंड बोआ कहा जाता है। विदेशों में इन सांपों की तस्करी भी की जाती है।

Tags:    

Similar News