तो इस वजह से 7 अजूबों में शामिल किया गया एफिल टावर

तो इस वजह से 7 अजूबों में शामिल किया गया एफिल टावर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-05 10:23 GMT

डिजिटल डेस्क । ये तो आप जानते ही हैं कि दुनिया में सात अजूबे हैं। इन अजूबों इनकी नायाब खूबियों और खूबसूरती की वजह से अजबों की कैटेगरी में रखा गया है। इन सात अजूबों में से एक है एफिल टावर। ये फ्रांस की राजधानी पेरिस में है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग दुनिया भर से आते हैं। रात के समय इसका नजारा बेहद मनमोहक होता है। पेरिस को सिटी ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। इसलिए कई लोग यहां शादी करना, शादी के लिए प्रपोज करना और हनीमून मनाना भी पसंद करते है। अगर कभी आप एफिल टावर को देखने जाएं तो आप देखें कि इसके आस-पास कई कपल्स देखे जा सकते हैं। भले ही प्यार की निशानी नहीं लेकिन फिर भी कपल्स इसके दिवाने हैं। आइए आपको बताते हैं पेरिस में मौजूद एफिल टावर की कुछ और मजेदार बातें।

  • एफिल टावर इस्पात से बना हुआ है। गर्मियों में ये 5.9 इंच से 6 इंच तक ऊंचा हो जाता है।
  • यहां पर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं। हर साल लगभग 70 लाख लोग इसे देखने आते हैं।
  • एफिल टावर के टॉप पर पहुंचने के लिए 1665 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। इसलिए यहां तक पहुंचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे साल 1889 में बनाया गया था। उस समय ये दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। इसे इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने डिजाइन किया था।
  • इस टावर में लगभग 20 हजार लाइट बल्ब लगे हुए हैं, जिसकी वजह से ये रात में बेहद खूबसूरत लगता है।
  • शुरुआत में एफिल टावर को स्पेन के बार्सिलोना में बनने की योजना थी, लेकिन बाद में इस योजना को कैंसल कर दिया गया और फिर इसे पेरिस में बनाया गया।
  • एफिल टावर को 18038 लोहे के टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है और इनको 25 लाख कीलों और बोल्ट के सहारे जोड़ा गया था।
  • इसमें कुल वजन 7.3 लाख किलोग्राम है और इसकी लंबाई 324 मीटर है।
  •  जिस समय एफिल टावर को बनाया गया, तब ये रंग हल्का लाल-भूरा था।

Similar News