ये शख्स गर्मी में ओढ़ता है रजाई और सर्दियों में खाता है बर्फ

ये शख्स गर्मी में ओढ़ता है रजाई और सर्दियों में खाता है बर्फ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-22 11:25 GMT

डिजिटल डेस्क। आपने सर्दियों में इंसान को स्वेटर और कंबल ओढ़ते हुए देखा होगा और गर्मियों में इंसान को हल्के से हल्का कपड़ा पहनते हुए देखा होगा, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आप इससे उल्टा करें तो यह संभव नहीं होगा। क्योंकि गर्मियों में रजाई और कंबल ओढ़ना मुमकिन नहीं है और सर्दियों में बर्फ से हाथ सेंकना, ये तो बिलकुल भी संभव नहीं है, लेकिन हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हरमौसम से उल्टी चाल चलता है।

 

दरअसल, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले संतराम गर्मियों में रजाई ओढ़ते हैं और सर्दियों में बर्फ से हाथ सेंकते हैं। उनका कहना है कि उन्हें गर्मी में भीषण ठंड का एहसास होता है और सर्दियों के मौसम में गर्मी लगती है, इसी कारण से वे ऐसा करते हैं। संतराम बचपन से ही ऐसा कर रहे हैं। लोग उनकी इस हरकत को देखकर हैरान रह जाते हैं।

 

बर्फ पर ही सोते हैं

संतराम सर्दियों में सुबह पांच बजे ही उठकर तालाब में स्नान करने जाते हैं और वो रात में बर्फ पर ही सोते हैं। इस बारे में संतराम की बहू का कहना है कि उनकी ऐसी दिनचर्या को लेकर जिला प्रशासन भी उन्हें सम्मानित कर चुका है और यही नहीं चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच भी की है लेकिन वे खाली हाथ रहे और कोई नतीजा नहीं निकला। 

 

बात यहीं खत्‍म नहीं होती। संतलाल ऐसे अजूबे प्राणी हैं कि जब कड़ाके की ठंड में लोग रजाई ओढ़ते और आग सेंकते हैं, तो उस समय उन्‍हें गर्मी लगती है। और गर्मी भी ऐसी कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी संतलाल बर्फ की सिल्ली पर लेटते हैं। सुबह 5 बजे उठकर तालाब में स्नान करते हैं और पूरे दिन पानी में ही रहते हैं। गर्मी और ज्‍यादा सताती है तो वह बर्फ खाते भी हैं।

 

डॉक्‍टर भी हैं हैरान

 

संतलाल बताते हैं कि वे बचपन से ही ऐसे हैं। उनको आजतक कभी कोई बीमारी नहीं हुई। संतलाल की बहू ने बताया कि संतलाल को जिला प्रशासन सम्मानित भी कर चुका है और मदद भी की है। बाहर से चिकित्सकों की टीम ने भी आकर संतलाल की जांच की  लेकिन कुछ नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार कहते हैं कि संतलाल को कोई बीमारी नहीं है। उनके साथ जो भी हो रहा है, वह सिर्फ और सिर्फ कुदरत की ही देन है। कई डॉक्‍टरों का मानना है कि उन्‍होंने आजतक ऐसा केस नहीं देखा। अब संतराम पर मेडिकल कॉलेज में रिसर्च  करने की तैयारी हो रही है।

Similar News