मेक्सिको की खाड़ी में नजर आया एलियन स्क्विड, देखकर वैज्ञानिक भी रह गये हैरान

अजब-गजब मेक्सिको की खाड़ी में नजर आया एलियन स्क्विड, देखकर वैज्ञानिक भी रह गये हैरान

Manmohan Prajapati
Update: 2021-11-24 11:45 GMT
मेक्सिको की खाड़ी में नजर आया एलियन स्क्विड, देखकर वैज्ञानिक भी रह गये हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती पर कई प्रकार के जीव-जन्तु पाय जाते हैं। इसमें से कई जीव ऐसे हैं जो धरती पर बहुत दुर्लभ मात्रा में पाय जाते हैं वहीं कई समय के साथ विलुप्त हो गए हैं। इनमें से कई ऐसे भी जीव हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। हाल ही में मेक्सिको की खाड़ी में एक दुर्लभ जीव नजर आया है जिसको देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरान रह गए। 

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक समुद्री स्क्विड है। लेकिन ऐसा समुद्री जीव अभी तक किसी ने नहीं देखा था। वैज्ञानिको ने इसका समुद्री जीव का नाम एलियन स्क्विड रखा है।

गिरगिट की तरह रंग बदलती है ये दुर्लभ मछली, लोग कहते हैं गोल्डन शैतान

यह एक पारदर्शी जीव है। जिसके पंख बहुत सुन्दर हैं। इस जीव के पारदर्शी गोले में उसके अंग और दिमाग नजर आते हैं। इसकी सूंड़ को देखने पर पता चलता है कि इसमें हड्डियों के जैसे जोड़ हैं। आमतौर पर स्क्विड्स में यह नहीं देखने को मिलता है। एलियन स्क्विड का गहरे समुद्र में रहने वाले सीफैलोपोड्स जीवों से संबंध है। चलिए जानते हैं मेक्सिको की खाड़ी में देखे गए इस दुर्लभ जीव समुद्री स्क्विड के बारे में-

अमेरिकी नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के फिशरीज नेशनल सिस्टेमैटिक्स लेबोरेटरी के समुद्री रोवर ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया है। अभी तक करीब 20 ऐसे दुर्लभ जीवों को देखा गया है। इस दुर्लभ जीव को वैज्ञानिक भाषा में बिगफिन स्क्विड और मैग्नापिन्ना कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने मेक्सिको की खाड़ी में एक समुद्री नक्शा बनाने के दौरान इस जीव को देखा गया। 

अजब- गजब: मुर्दाघर के फ्रीजर में 7 घंटे बाद जिंदा मिला मृत व्यक्ति

ROV जब पश्चिमी फ्लोरिडा के पास खाड़ी में था तभी उसने हल्के गुलाबी रंग के जीव को तैरते हुए देखा और उसने इसका वीडियो बना लिया। वैज्ञानिकों का कहना है कि, एलियन स्क्विड को उसके आठों सूंड़ों और पारदर्शी फिन की सहायता से तैरते हुए देखा गया। इसके फिन तितली के पंख की तरह हिल रहे थे। इसके फिन जिसे मैटल कहते हैं उसके पीछे पारदर्शी खोल में इसके अंग रहते हैं। पीला, नीला और गुलाबी रंग का दिखने वाला यह स्क्विड बिल्कुल पारदर्शी है। यह देखने में बेहद खूबसूरत है।

Tags:    

Similar News