VIDEO : समंदर में 90 डिग्री तक खड़ा हो जाता है ये शिप, WORLD में सबसे अनोखा

VIDEO : समंदर में 90 डिग्री तक खड़ा हो जाता है ये शिप, WORLD में सबसे अनोखा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-02 05:07 GMT

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। ये दुनिया का अनोखा शिप है, जो वर्टिकली और हाॅरिजाॅन्टली चलाया जा सकता है। मतलब कि यह समंदर में सीधा खड़ा हो सकता है। यह यूएस का सबसे पुराना रिसर्च व्हीकल है। इसका नाम फ्लिप (फ्लोटिंग इंस्ट्रूमेंट प्लेटफॉर्म) है। 355 फीट लंबा ये शिप पानी में 90 डिग्री तक खड़ा हो जाता है।

 

पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 28 मिनट 

इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 28 मिनट लगते हैं और ये समंदर में खड़ा नजर आने लगता है। इसके लिए इस शिव के हैंडल में 7 सौ टन पानी और क्रैडल में एयर पंप किया जाता है। यह यूएस के सबसे अजीब व्हीकल्स में से एक माना जाता है। वैसे यूएस ही नही ये दुनिया के सबसे अजीब व्हीकल्स में से एक है। समंदर के अथाह पानी में इसका ट्रांसफॉर्मेशन आधे घंटे से भी कम समय लेता है। 

 

 

सीधे खड़े होने पर 55 फीट 

डॉ. फ्रेड फिशर और डॉ. फ्रेड स्पाइस ने इसे साल 1962 में बनाया था। इसे बनाने का उद्देश्य वाॅटर टेंप्रेचर पर डाटा और रिसर्च के साथ ही वेव हाइट और अकाउस्टिक सिग्नल्स भी था। सीधे खड़े होने पर इसकी लंबाई 55 फीट हो जाती है। इस दौरान यह पानी के अंदर 3 सौ फीट तक चला जाता है। इसकी खासियत यह भी है कि यह समंदर के खतरों का सामना आसानी से कर लेता है। मतलब, इस पर 3 सौ फीट ऊंची लहरें भी बेअसर होती हैं। 

 

फर्श बनते हैं दीवारें आैर दीवारें बन जाती हैं फर्श

शिप का जैसे ही ट्रांसफर्मेशन किया जाता है इसकी दीवारें फर्श में तब्दील हो जाती हैं और फर्श दीवारें बन जाते हैं। इस पर हर वक्त एक टीम मौजूद रहती है। जिसमें 16 लोग शामिल होते हैं। प्रत्येक स्थिति के लिए इस शिप के हर कमरे में हर चीज डबल है, ताकि दोनों ही स्थितियों में ये काम में आ सकें। फिलहाल इसे कैलिफोर्निया में रखा गया है और संडे के दिन यह प्रक्रिया नही की जाती।

Similar News