शेविंग करती है ये खूबसूरत लड़की, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

शेविंग करती है ये खूबसूरत लड़की, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-23 07:12 GMT
शेविंग करती है ये खूबसूरत लड़की, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, दुबई। खूबसूरती इतनी कि आइने में ना समाए। नाम है हुड्डा कैटन (Huda Kattan), उम्र 32 साल और स्किन इतनी ग्लो करती है कि आपको लगेगा अभी-अभी फेशियल कराकर निकली है, लेकिन जब आप इस लड़की के बारे में सच्चाई जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। 

 

खुद है ब्यूटी एक्सपर्ट 

जी हां, ये लड़की एक ब्यूटी एक्सपर्ट और मर्दों की तरह रोज शेविंग करती है। ये कहती हैं कि मैं हर दिन लडक़ों वाले रेजर से शेव करती हूं। शेविंग करने से हमारा फेस रियल दिखता है। साथ ही हर रोज फेस की सफाई भी हो जाती है। वह भी बगैर फेशियल किए। 

 

12.8 मिलियन फॉलोअर्स 
कैटन के सोशल मीडिया पर 12.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बाकी वुमेंस को भी शेव करने की सलाह दी है। वे कहती हैं कि यदि वैसी ही स्किन पाना चाहते हैं जैसी मेरी है तो ये तरकीब इस्तेमाल करने मे कोई बुराई नही है। हालांकि इस एक्सपर्ट को लेकर दूसरे एक्सपर्ट ये भी कहते हैं स्किन पर रेजर यूज करने से अनचाहे बाल आने लगते हैं। ये स्किन के लिए सुरक्षित नही, खासककर फेस की। 

 

जब तक लगेगा अच्छा 
दुबई की रहने वाली इस कैटन का कहना है कि शेव के बाद फेस मेकअप के लायक बन जाता है। ये चिक्स और फोरहेड पर भी बकायदा क्रीम लगाकर शेविंग करती हैं। इन्हें जहां शेव करना होती है वहीं क्रीम लगाती हैं। हालांकि फोरहेड पर ये खड़े रेजर का इस्तेमाल करती हैं। कैटन के अनुसार इन्हें अपने फेस के लिए ये जब तक अच्छा लगेगा तब तक करेंगी। ये कहती हैं कि ये कोई टैबू नही है। सभी लेडीज को ये करना चाहिए। ये बहुत ही आसान है अपने फेस को क्लीन और बेहतर लुक के लिए। क्रीम भी आपके फेस को ग्लोइंग लुक देती है। सोशल साइट पर ये अपने फाॅलोअर्स को इसके तरीके भी बताती हैं।

Similar News