यहां रखा गया था लंकानरेश का शव, जानिए क्या हुआ था रावण की मौत के बाद 

यहां रखा गया था लंकानरेश का शव, जानिए क्या हुआ था रावण की मौत के बाद 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-19 09:20 GMT

डिजिटल डेस्क। आज देश भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। मान्यता है कि नवरात्र के दसवें दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था, इसलिए इस दिन विजयदशमी मनाई जाती है। श्रीलंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। श्रीलंका में कई ऐसे स्थान हैं जो बीते हुए रामायण काल के इतिहास की गवाही देते हैं। बता दें, रिसर्च में श्रीलंका में 50 ऐसे स्थल खोजने का दावा किया गया है जिनका संबंध रामायण से है। इसी रिसर्च में निकलकर आया है कि रावण का शव एक गुफा में रखा गया था, जो श्रीलंका रैगला के जंगलों के बीच मौजूद है। श्रीलंका का इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर और वहां के पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर ये खोज की थी। आइए जानते हैं इस गुफा के बारे में..

 

 

Tags:    

Similar News