Bhaskar Hindi
Update: 2017-05-26 05:57 GMT
टीम डिजिटल.  बच्चे माता-पिता के लिए खुशियां लेकर आते हैं लेकिन ये बच्चा अपने ही पैरेंट्स के लिए मुसीबत बना हुआ है। 10 साल के इस लड़के का वजन लगभग दो हाथी के बराबर है। एक जगह बैठ जाता है तो उसे उठने में भी दिक्कत होती है। इन्डोनेशिया के रहने वाले इस लड़के का नाम आयरा सोमांत्री है। जो दिन में ही नहीं रात में भी कई बार खाना खाता है। अगर खाना न दिया जाए तो चिल्लाने लगता है।

 

डाइटिंग करने के बाद उस लड़के का वजन लगभग 191 किलो है। अभी भी उसे खाने की लत है वह करीब 5 मील चावल हर रोज खाता है। उसके पिता का कहना है कि वो लगभग 3 आदमी का खाना अकेले खा जाता है। मांस मछलियां और नूडल्स खाने के बाद भी वह भूखा महसूस करता है। उसके लिए कपड़े भी नहीं मिल पाते हैं इसलिए वो नीचे एक कपड़ा बांधे रहता है।

 

17 अप्रैल तक उसने अपना वजन 16 किलो घटाया लेकिन यह उसके लिए काफी नहीं है। उसे नहाने से लेकर सोने तक हर काम में दिक्कत होती है। पिता का कहना है कि उसे भूख लगते ही चिल्लाने लगता है हमें न चाहते हुए उसे कुछ खाने के लिए देना ही पड़ता है। हालांकि इतना खाने से उसकी मौत भी हो सकती है लेकिन जब उसे भूख लगती है तो वो किसी की नहीं सुनता है। अपने मोटापे के कारण वो स्कूल भी नहीं जा पाता है।

 

 

]]>

Similar News