Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-21 13:31 GMT

 

डिजिटल डेस्क। अजीबोगरीब और फालतू कानून की जब बात आती है तो इस मामले में सबसे पहले पाकिस्तान का नाम आता है। पाकिस्तान के इन 10 अजीबोगरीब कानून के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। चलिए आपको भी बताते है आखिर कौन कौन से है ये कानून।  

 

 

 

1. पीएम का नहीं उड़ा सकते मजाक

भारत में तो पीएम पर VNG  कर उनका मजाक जाता है, इतना ही नहीं कई न्यू चेैनल्स सो सॉरी जैसे शो भी बनाकर चलते हैं, लेकिन पाकिस्तान में देश के पीएम का मजाक उड़ाने पर अगर आप पकड़े गए तो आपको भरना पड़ेगा अच्छा-खासा जुर्माना। ये कानून वहां के खोखले लोकतंत्र और मीडिया के अधिकारों की भी पोल खोल देता है।

 

2. पाकिस्तानी नहीं जा सकता इजरायल 

पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे क्या वजह होगी? दरअसल, पाकिस्तान की नजर में इजरायल देश है ही नहीं। इस वजह से यहां जाने के लिए पाकिस्तान वीजा ही जारी नहीं करता। पाकिस्तान के मुताबिक तो इजराइल को दुनिया के नक्शे से ही हटा देना चाहिए जब ये उसे देश मानते ही नहीं।

 

3. पढ़ाई की तो लगेगा टैक्स

भारत में कहा जाता है कि पढ़ोगे, लिखोगे तो बनोगे नवाब, लेकिन पाकिस्तान में कहा जाता है-  पढ़ोगे, लिखोगे तो लगेगा टैक्स। अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च बैठता है, तो उसे 5% टैक्स भरना पड़ता है।

 

 

4. फोन छेड़ने पर मिलती है सजा

फोन ना हुआ खुली तिजोरी हो गई के कोई भी आता है और छेड़ के चला जाता है। ऐसे में पाकिस्तान में किसी की परमिशन के बिना उसका फोन छूना गैरकानूनी है। इसके लिए आपको 6 महीने जेल की सजा भी हो सकती है।

 

 

5. बाहर खाना है सख्त मना

धर्म से बढ़कर कुछ भी नहीं, भूख भी नहीं, लेकिन पाकिस्तान में रमजान के पाक महीने में घर के बाहर कुछ भी खाना गैरकानूनी है। आप मुस्लिम नहीं हैं, तब भी इस नियम को मानना आपके लिए बेहद जरूरी है। 

6. नहीं बना सकते गर्लफ्रेंड 

आजकल तो गर्लफ्रेंड बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है ऐसे में पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, आप शादी से पहले किसी भी लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है और आप ऐसा करते पाए गए तो यहां की पुलिस आपको लॉकअप में बंद कर देती है। आप शादी से पहले किसी भी लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं।  

7. अनपढ़ बन सकता है पीएम

पाकिस्तान में पीएम या प्रेसिडेंट बनने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है, लेकिन ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि किसी स्कूल में चपरासी की नौकरी के लिए आपको एजुकेटेड होना जरूरी है।

8. ट्रांसजेंडर नहीं हो सकते आर्मी में शामिल 

पाकिस्तानी कानून के मुताबिक ट्रांसजेंडर्स का आर्मी ज्वाइन करना मना है। आपको बता दें कि इस देश में इन लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

 

 

9. मैसेज भेजना है गैरकानूनी

पाकिस्तानी कानून के मुताबिक आप किसी को फालतू के मैसेज नहीं भेज सकते हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपको 10 लाख तक जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर ऐसा हमारे भारत में होने लगा तो, नेटवर्क कम्पनिया कंगाल हो जाएंगी। लेकिन पाकिस्तानी में किसी का भी मजाक उड़ाना आपको जेल भेज सकता है।

 

 

10. डबल सवारी पर मनाही

ये कानून भी पाकिस्तान का और कानूनों की तरह ही मजेदार है, दरअसल पाकिस्तान में छुट्टियों के दौरान बाइक पर पीछे सवारी बैठाकर गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है। पाकिस्तानी अधिकारी इस कानून के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला देते है।

Similar News