बड़े होते ही मुड़ गए, अजीब हैं इस जंगल के ये 400 पेड़

बड़े होते ही मुड़ गए, अजीब हैं इस जंगल के ये 400 पेड़

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-04 06:58 GMT
बड़े होते ही मुड़ गए, अजीब हैं इस जंगल के ये 400 पेड़

डिजिटल डेस्क, वॉरसॉ। दुनिया में अजब-गजब रहस्यों की कमी नही है। कई बार नेचर में ऐसे भी नजारे देखने मिल जाते है, जिसके बाद ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर ये साइंस का कमाल है या भगवान का। इन पर वैज्ञानिक अपनी थ्योरी जरुर देते हैं लेकिन ऐसे सीक्रेट्स को पूरी तरह से सुलझापाना किसी के लिए पाॅसिबल नही होता। आज आपको ऐसे ही जंगल के बारे में बता रहे हैं जहां पेड़ 90 डिग्री तक मुड़े होते हैं। इन्हें देखकर ये भी लगता है कि सालों पहले यहां ऐसा क्या हुआ होगा कि ये पेड़ इतना अधिक मुड़ गए और आज तक सीधे नही हुए। 

 


 

सबकी अपनी अलग राय

हम बात कर रहे हैं पोलैंड के क्रूक्‍ड फोरेस्ट की। जहां मौजूद हर एक पेड़ नाॅर्मल पेड़ों की तरह नहीं, बल्कि मुड़ा हुआ है। ये दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए एक बहुत बड़ा आश्चर्य है। लोगों का मानना है कि ऐसा किसी बुरी शक्ति की वजह से हुआ है। दूसरे ग्रह से आए लोगों की वजह से झुके इन पेड़ों की थ्योरी भी यहां काफी मशहूर है। जबकि वैज्ञानिक कहते हैं कि गुरूत्वाकर्षण बल की वजह से हुआ है। हालांकि ये देखने में बेहद खूबसूरत और दुनिया के बेहतरीन अजूबों में से एक हैं।

 


दुनिया का अनोखा जंगल 

पोलैंड में नोवे सजारनोवो नामक गांव के पास दुनिया का यह सबसे अनोखा जंगल है। बताया जाता है कि यहां ऐसे ही नाॅर्थ की ओर मुड़े हुए करीब 400 Tree हैं। इन्हें सेकण्ड World वाॅर की शुरुआत में यहां लगाया गया था। धीरे-धीरे ये बड़े होते गए और अपनी हाइट के साथ ही मुड़ गए। 

 


सटीक थ्योरी नही मिली अब तक

ये 3 से 9 फुट तक इसी तरह मुड़े रहने के बाद फिर ऊपर की ओर बढ़ते हैं। नीचे इन पर आराम से कोई भी बैठ सकता है आराम कर सकता है और मस्ती भी कर सकता है। इन पर चढ़ना बेहद आसान है। पोलैंड के क्रूक्ड जंगल का ये रहस्य अब तक अनसुलझा है। इसके बारे में सटीक थ्योरी अब तक कोई नही दे सका है। 

Similar News