VIDEO : छोटी-सी उम्र में 7 ft हाइट, ये है दुनिया की सबसे लंबी लड़की

VIDEO : छोटी-सी उम्र में 7 ft हाइट, ये है दुनिया की सबसे लंबी लड़की

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-02 07:25 GMT
VIDEO : छोटी-सी उम्र में 7 ft हाइट, ये है दुनिया की सबसे लंबी लड़की

डिजिटल डेस्क, दुबई। रुमेसा गेल्गी (rumeysa gelgi), ये है दुनिया की सबसे लंबी लड़की। महज 17 साल की इस लड़की की हाइट 7 फुट है। इसका नाम दुनिया की सबसे लंबी लड़की के रूप में गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड (Guinness World Records)  में दर्ज किया गया है। फिलहाल ये लड़की 11वीं क्लास में पढ़ती है। जब वह शुरू में स्कूल जाती थी तो बच्चे और टीचर्स उसे देखते ही रह जाते थे, ये नजारा हर रोज ही होता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। इसका नाम दुनिया की सबसे लंबी लड़की के रूप में तो दर्ज हुआ ही है साथ ही अब स्कूल को लड़की पर प्राउड भी है। 


सिंड्रोम की वजह से बढ़ता गया शरीर 

बताया जाता है कि वीवर सिंड्रोम की वजह से इसका शरीर इतना अधिक बढ़ गया कि आम लोगों से ज्यादा ही लंबी ये नजर आने लगी। शुरू में किसी को भी इस बीमारी का पता नहीं चला, लेकिन बाद में उम्र के लिहाज से ज्यादा हाइट होने की जांच कराई गई तो वीवर सिंड्रोम का मामला सामने आया। 


सबसे अलग दिखना पसंद 

यह तुर्की में अपने भाई-बहनों व माता-पिता के साथ रहती है। जब ये बैठती है तो परिवार के दूसरे सदस्यों की हाइट तक आती है। कई बार इसके चेहरे तक पहुंचने के लिए इनके परिवार के सदस्यों को किसी टेबल या कुर्सी का सहारा लेना पड़ता है। रुमेसा को शुरू से ही सबसे अलग दिखना पसंद था। इसलिए उन्हें अपनी इस प्राॅब्लम से कोई प्राॅब्लम नही है।

अब काफी खुश है रुमेसा

परिवार के साथ दोस्त भी उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। हालांकि दूसरे लोगों की तरह इन्हें कई काम करने में परेशानी होती है। ये उतनी साधारण लाइफ भी नहीं जी पातीं जितनी आम लोगों की होती है। लेकिन अब अपना नाम वल्र्ड रिकाॅर्ड में आने से ये काफी खुश है।

 

Similar News