12.40cm, इस चाइनीज लेडी के आईलेशेस हैं WORLD में सबसे लंबे, देखें VIDEO

12.40cm, इस चाइनीज लेडी के आईलेशेस हैं WORLD में सबसे लंबे, देखें VIDEO

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-12 06:37 GMT

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। आपने अब अनेक खूबसूरत महिलाएं देखी होंगी। कुछ तो ऐसी कि मानों आसमान से एंजेल उतरकर आ गई है, लेकिन क्या कभी आपने ऐसी किसी लेडी को देखा है जिसकी आईलेशेस (बरौनी) की वजह से वह दुनियाभर में फेमस हो गई है। इसी वजह से लोग ना सिर्फ उसे जानते हैं, बल्कि उसके हुनर की तारीफ करते भी नही थकते। 

 

एक प्रतिष्ठित स्थान मिला

शंघाई में जन्मी, यो जियानिक्सिया की आईलेशेस इतनी बड़ी हैं उन्हें इसके लिए विश्व में सबसे लंबी आईलेशेस के खिताब से नवाजा गया है। उनकी बरौनी को जियांग्सू प्रांत चीन में मापा गया था और सबसे लंबी बरौनी के लिए नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2018 की किताब में उन्हें एक प्रतिष्ठित स्थान मिला है। 

 

 

क्रिमिनिस का का रिकाॅर्ड तोड़ा

इनकी आईलेशेस 12.40 सेमी (4.88 इंच)  है। इन्होंने कनाडा की गिलियन क्रिमिनिस का  8.07 सेंटीमीटर (3.17 इंच)  का रिकाॅर्ड तोड़ा। जियानिक्सिया ने 2013 में सबसे पहले इसे नोटिस किया था। उन्होंने महसूस किया कि उनके आईलेशेस नेचुरली बढ़ रहे हैं। ये दूसरे और नाॅर्मल लोगों से ज्यादा तेजी से बढ़ रहे थे और इसके बाद 18 माह में ये अच्छी खासी लंबाई पर आ गए।

 

 

विशेष तकनीक का यूज नहीं, पूरी तरह से नेचुरल 

इसके लिए ये किसी विशेष तकनीक का यूज नहीं करतीं, ये पूरी तरह से नेचुरल हैं। ये हर रोज अपने चेहरे के साथ इन्हें भी साफ करती हैं। रिकाॅर्ड के बाद जियानिक्सिया ने कहा ये मेरे शरीर का हिस्सा हैं इसलिए मुझे उन्हें कभी भी असुविधाजनक नहीं लगता। इस रिकॉर्ड को सेट करने के लिए चैलेंजर की बरौनी पूरी तरह से प्राकृतिक होना चाहिए। कोई भी एक्सटेंशन उपयोग नहीं किया जा सकता है।

चाइना में लंबे बाल, आईब्राउस और आईलेशेस लंबे करने और रखने का चलन है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुषों में भी ये आमतौर पर देखने मिल जाता है।

Similar News