सोते वक्त ज्यादा बढ़ते हैं बाल, आप नहीं जानते होंगे ये अजब-गजब FACTS

सोते वक्त ज्यादा बढ़ते हैं बाल, आप नहीं जानते होंगे ये अजब-गजब FACTS

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-10 07:56 GMT
सोते वक्त ज्यादा बढ़ते हैं बाल, आप नहीं जानते होंगे ये अजब-गजब FACTS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर शरीर में होने वाली बाहरी समस्याएं तो हमें पता चल जाती हैं, लेकिन शरीर के अंदर होने वाली प्राॅब्लम्स का देरी से पता चल पाता है। कनाडा में हुए एक शोध से पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिल तेजी से धड़कता है। वहीं हम एक दिन में 50 हजार बार सांस लेते हैं...

आंख 

पूरे मानव शरीर में कॉर्निया ही एकमात्र ऐसा अंग है जहां रक्त की आपूर्ति नहीं होती है। यह सीधे हवा से आॅक्सीजन लेती है। 

ब्रेन 

ब्रेन से निकलने वाले मैसेज करीब 268 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।

नींद और भूख 

अगर इंसान 11 दिन तक नहीं सोता है तो उसकी मौत हो सकती है। और उसके भूखे रहने पर मरने में कई हफ्ते लगते हैं। 

प्यास

जब आपके शरीर का वजन के 1 प्रतिशत के बराबर पानी शरीर के अंदर कम होता है तो प्यास लगती है।

बाल

शायद ही आपको पता होगा, लेकिन बाल गर्मी के मौसम में और जब आप सो रहे होते हैं तो यह बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

Similar News