हरियाणा पुलिस ने किया 6 मुर्गों को गिरफ्तार, ये थी गिरफ्तारी की वजह

हरियाणा पुलिस ने किया 6 मुर्गों को गिरफ्तार, ये थी गिरफ्तारी की वजह

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-02 06:17 GMT
हरियाणा पुलिस ने किया 6 मुर्गों को गिरफ्तार, ये थी गिरफ्तारी की वजह

डिजिटल डेस्क,हरियाणा। लड़ाई झगड़े के चलते अक्सर इंसानों को तो जेल जाते देखा है, लेकिन कभी कभी कुछ ऐसा होता है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ बाते अक्सर सोचने पर मजबूर कर देती हैं क्या ऐसा भी हो सकता है। आज की दुनिया में अभी कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सा होता है। मगर जब सामने आती है तो होश तक उड़ जाते है। ऐसा ही कुछ आज हम आपको बताने जा रहे। जहां हरियाणा में पुलिस ने 6 मुर्गों की गिरफ्तारी की है और सभी को हवालात में बंद कर दिया गया है।

हरियाणा के नूंह गांव में जुआरियों की सजा 6 मुर्गों को भुगतनी पड़ी। पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई करा कर जुआ खेलने वाले गिरोह के 18 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके पर मौजूद 6 मुर्गों को भी थाने लाकर बांध दिया। इस मामले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। खबरों के मुताबिक हरियाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई करवा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 6 मुर्गों समेत मौजूद जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इन जुआरियों के पास से 35 हजार रुपए और 3 गाड़ियां भी बरामद हुई हैं।

फिलहाल मर्गे थाने में ही आरोपियों की तरह बंद हैं। पुलिस की इस कार्रवाही के बाद गांव के लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि अगर आरोपियों ने जुआ खेला या सट्टा लगाया तो उनपर कार्रवाही करना समझ आत है, लेकिन इस मामले में मुर्गों को थाने में ले जाकर आरोपियों की तरह हवालात में क्यों बंद किया गया? फिलहाल इस मामले में कि गई पुलिसिया कार्रवाही के बाद कई लोग पुलिस की कार्यप्रणाली का मजाक भी बना रहे हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि जब तक मुर्गों का कोई वारिस नहीं आ जाता तब तक मुर्गे थाने में ही बंधे रहेंगे।    


 

 

 

 

 

 

 

 

 

6 cock locked in police station, 6 cock locked in nuh, 6 cock locked in haryana, 6 cock locked,

थाने में 6 मुर्गा बंद, 6 मुर्गा नोह में बंद, 6 मुर्गा हरियाण में बंद, 6 मुर्गा बंद,

Tags:    

Similar News