यहां मिलेगी देश की सबसे महंगी डिश, स्वाद में भी लाजवाब  

यहां मिलेगी देश की सबसे महंगी डिश, स्वाद में भी लाजवाब  

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-14 08:39 GMT
यहां मिलेगी देश की सबसे महंगी डिश, स्वाद में भी लाजवाब  

डिजिटल डेस्क, नई दिेल्ली। भारतीय लोग आमतौर पर खाने के शौकीन होते हैं। सड़क किनारे लगे चाट के ठेले हों या शहर की पुरानी गलियों में सजने वाली दुकानें, यहां लोग जायकेदार खाने के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में खड़े रहते हैं। स्ट्रीट फूड में कम पैसों में कई तरह का जायका मिल जाता है, लेकिन अगर बात महंगे खाने की हो तो फिर उसका भी अपना ही मजा है। भारतीय मध्यम वर्ग की खर्च करने की बढ़ती ताकत ने उसे मामूली रेस्टोरेंट्स से लेकर फाइव स्टार होटल्स तक पहुंचा दिया है। लोग अपनी फैमिली और करीबियों के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने के लिए अक्सर महंगे होटलों और रेस्टोरेंट्स में जाते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे देश की कुछ सबसे महंगी डिशेज के बारे में, जिन्हें चखने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  

ताज महल होटल की सुशी (मुंबई)

जापानीज डिश सुशी के दीवाने भारत में भी कम नहीं है। अगर आप सुशी के लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हैं, तो ताज होटल की सुशी जरूर खाएं। यहां पर सुशी अमेरिकी शेफ मसाहरु मोरिमोटो द्वारा तैयार की जाती है। एक सुशी प्लेटर की कीमत 8,725 रुपए है।

गोल्ड प्लेटेड डोसा- राजभोग (बेंगलोर)

एक नोर्मल डोसा आपको 50 से 120 रुपए के बीच तक मिल जाता है, लेकिन अगर आप "सोने का डोसा" खाना चाहते हैं, तो वैसी कीमत देने के लिए भी तैयार रहें। बैंगलोर के राजभोग में डोसे पर 24 कैरट की एक सुनहरी परत चढ़ाई जाती है और इसे चांदी की थाली में सर्व किया जाता है। इस सुनहरे डोसे की कीमत है 1100 रुपए।

बटर चिकन- अनारकली (हैदराबाद) 

अनारकली के इस बटर चिकन को ब्लैक ऑलिव्स और धनिया पत्तियों से गार्निश किया जाता है। इतना ही नहीं इस डिश को बनाने में महंगे ईवियन स्प्रींग वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक बोरोसिल कंटेनर में पैक रहता है, ताकि इसका स्वाद बरकरार रहे। इस डिश का प्राईज है 6000 रुपए।

पेकिंग डक - सीएचआई एनआई (नई दिल्ली)

नई दिल्ली में सीएचआई एनआई उन लोगों के लिए है जिन्हें शाही भोजन लेने की आदत है। यहां के मेन्यू में सबसे महंगी डिश का नाम है "पेकिंग डक" जो कि 5,200 रुपए में मिलती है।

पिज्जा- क्यूबे, लीला पेलेस (नई दिल्ली)

यहां मिलने वाले पिज्जा में टॉपिंग के लिए एक महंगे लॉबस्टर का इस्तेमाल किया जाता है इसीलिए इसका दाम 10,000 रुपए रखा गया है। शैफ खुद मेज पर पिज्जा परोसते हैं। पिज्जा के साथ ग्रे गुज वोडका भी परोसी जाती है, जो पिज्जा का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है।

Similar News