सांप की तरह फटने लगती है इस लड़की की स्किन

सांप की तरह फटने लगती है इस लड़की की स्किन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-04 07:21 GMT
सांप की तरह फटने लगती है इस लड़की की स्किन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस लड़की की स्किन सांप की तरह है। देखने पर वह बेहद ही डरावनी लगती है। उसे काफी दर्द भी होता है, लेकिन बचपन से ही वह इस बीमारी से पीड़ित है। उसकी स्किन सांप की तरह ही निकलने और फटने लगती है। उसकी बाॅडी को हर वक्त नमी के लिए पानी की जरुरत पड़ती है। फिलहाल उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। इसकी स्किन पहले निकलती फिर धीरे-धीरे करके अपने आप फटने लगती है।


फटने लगती है स्किन
दरअसल, शालिनी ठाकुर नामक इस लड़की को डाॅक्टर्स ने एक गंभीर बीमारी  lamellar ichthyosis बताई है। जिसमें स्किन फटने लगती है। हालांकि डाॅक्टर्स इसके इलाज को लेकर हाथ खड़े कर चुके थे। इसकी गंभीर समस्या की वजह से अब वह स्कूल भी नही जा सकती। बच्चे उसे देखकर डरने लगते हैं वहीं उसे भी इस समस्या को लेकर काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। 

 


 

बीमारी का पता चलते ही काफी इलाज कराया

बताया जाता है कि उसकी बीमारी का पता चलते ही उसके माता-पिता ने उसका काफी इलाज कराया लेकिन सब बेअसर है। धीरे-धीरे उम्र के साथ बीमारी बढ़ती गई और शालिनी इससे परेशान होती गई। उसकी आंखें भी इस बीमारी की वजह से प्रभावित हैं। उसके हाथ-पैर सब इससे बुरी तरह फटे हुए दिखाई देते हैं। 


इंडिया का अनोखा केस

इस बीमारी की वजह से इसका पूरा परिवार परेशान रहता है। बीते दिनाें इसका इलाज स्पेन के एक डाॅक्टर द्वारा किया गया। जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह नाॅर्मल लाइफ जी सकती है। इंडिया में अपनी तरह का यह एक अनोखा केस बताया जा रहा है। इसकी स्किन की वजह से इसे स्नैक गर्ल human snake कहकर भी बुलाया जाना लगा है। इसकी बीमारी काे लेकर डाॅक्टर्स भी पहले अाश्चर्य में थे लेकिन बाद में विदेश में डाॅक्टर्स ने इसके इलाज के लिए हामी भरी।

Similar News