बच्चा पंसद ना आने पर महिला ने कहा स्पर्म देने वाले को लौटा दो

बच्चा पंसद ना आने पर महिला ने कहा स्पर्म देने वाले को लौटा दो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-19 09:52 GMT
बच्चा पंसद ना आने पर महिला ने कहा स्पर्म देने वाले को लौटा दो
हाईलाइट
  • बच्चा पंसद न आने पर उसे स्पर्म डोनेट करने वाले को वापस करने को कहा
  • एक माहिला डोनेट किए हुए स्पर्म से मां तो बनी लेकिन उसे अपना ही बच्चा पंसद नहीं आया

डिजिटल डेस्क। वैसे तो स्पर्म डोनेशन कोई नई बात नहीं हैं और फिर इसके जरिए कई दम्पतियों की संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हुई है। हालाकि कुछ खास मेडिकल परिस्थितियों में ही लोग इसका सहारा लेते हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक ऐसी खबर का खुलासा हुआ है जिसे सुन कोई भी दंग रह जाएगा। मामले में सामने आया है कि एक महिला डोनेट किए हुए स्पर्म से मां तो बनी लेकिन उसे अपना ही बच्चा पंसद नहीं आया और इस को लेकर महिला ने पति से भी काफी नाराजगी जताई।

महिला ने अपने बच्चे को देखते ही पति से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उसे बच्चा पंसद नहीं आया और उसे स्पर्म डोनेट करने वाले को वापस कर दें। इस वजह से महिला के 30 वर्षीय पति ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर बयां करते हुए कहा कि उसे अपने ही परिवार के बारे में बात करते हुए बहुत ही अजीब लग रहा है। उसके कहे अनुसार उसकी पत्नी को किसी अच्छे जीन का बच्चा चाहिए था। जो दिखने में खूबसूरत हो इस लिए वह डोनेट किए गए स्पर्म से मां बनी, लेकिन डिलिवरी के बाद उसे बच्चा पंसद नहीं आया और वह इसे स्पर्म डोनेट करने वाले को लौटाने की बात कर रही है।

पति-पत्नी ने आपस में जब फैमली प्लानिंग की बात की तो महिला ने पति से बच्चा पैदा करने से इंकार कर दिया था क्योंकी उसका पति दिखने में आकर्षक नहीं था। इसके पीछे उसका तर्क था कि आगे चलकर ऐसा करने से बच्चे की जिंदगी अच्छी रहेगी। इसके बाद पत्नी ने कहा कि वह बच्चा स्पर्म डोनर से बच्चा पैदा करना चाहती है। इसके साथ ही महिला के पति ने ये भी बताया कि उसकी पत्नी को बच्चे का लुक पंसद नहीं आया, इस पर पति ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। क्या महिला ने उससे सिर्फ पैसों के लिए शादी है। इतना ही नहीं उसे ये भी पता चला कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ संबध भी हैं, जो अक्सर उसके घर डिनर पर आता था। इस सब के बाद अब पति अपनी पत्नी को तलाक देने की सोच रहा है। 

Similar News