अजीब : चीन का हेबेई क्षेत्र, जहां कब्र से चोरी कर लड़की की डेड बॉडी से कर ली जाती है शादी

अजीब : चीन का हेबेई क्षेत्र, जहां कब्र से चोरी कर लड़की की डेड बॉडी से कर ली जाती है शादी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-15 07:36 GMT
अजीब : चीन का हेबेई क्षेत्र, जहां कब्र से चोरी कर लड़की की डेड बॉडी से कर ली जाती है शादी

डिजिटल डेस्क। शादी जिसमें दो लोगों की जरुरत होती है। जिसमें दो दिलों का मेल होता है, लेकिन चीन से एक वाकिया सामने आया है। जिसमें दो लोगों की नहीं बल्कि दूल्हे या दुल्हन की शादी से पहले एक भुतहा शादी कराई जाती है। इस शादी को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसा करने से लड़के को मोक्ष प्राप्त हो जाता है। जी हां बताया जा रहा कि चीन के कुछ हिस्सों में ऐसी प्रथा है। जहां भुतहा शादी कराई जाती है। 

बताया जा रहा है कि चीन के हेबेई प्रोविन्स में 18 साल की एक लड़की की डेड बॉडी को शादी के लिए चुराया गया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब परिजन अगले दिन रिवाजों को पूरा करने के लिए कब्र पर गए। जहां कब्र से लड़की की बॉडी गायब थी। लड़की की कब्र के पास लोगों को कुछ सामान मिला है। जो माना जा रहा है कि बॉडी चुराने वाले का हो सकता है।

लड़की के घर वालों से बात करने पर परिवार वालों ने कहा कि कुछ समय पहले एक अजनबी उनके घर आया था। उसने लड़की की डेड बॉडी खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। इस बात के लिए परिवार वालों ने मना कर दिया था।

प्रथा के अनुसार सिंगल रहते हुए मरे हुए लोगों की बॉडी का इस्तेमाल किया जाता है। लड़की के घर वालों का ये भी कहना है कि कब्र में कोई कीमती सामान भी नहीं था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

चीन के शांजी प्रोविन्स में 2015 में 14 महिलाओं की बॉडी को ऐसे ही शादी के लिए कब्र से चुरा लिया गया था। इस तरह की अजीबोगरीब पंरपरा को, "डेड बॉडी से शादी कराए जाने की पंरपरा" को अगस्त 2006 में गैरकानूनी करार दिया गया था और कानून तोड़ने पर 3 साल की तक की जेल की सजा हो भी सकती है।  


 
 

Similar News