इन देशों में नए साल का स्वागत करने की अजीब परंपराएं हैं

इन देशों में नए साल का स्वागत करने की अजीब परंपराएं हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-01 02:58 GMT
इन देशों में नए साल का स्वागत करने की अजीब परंपराएं हैं

डिजिटल डेस्क। नए साल का आगाज हो चुका है। देश दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई है।कहीं पर्टियों का दौर जारी हैं, तो कहीं लोग घूमने निकल पड़े हैं। जिसे जैसा न्यू ईयर सेलिब्रेट करना है वो वैसे करताहै। वहीं कई देशों में न्यू ईयर का स्वागत अलग-अलग मान्यताओं और परंपराओं के मुताबिक किया जाता है। कहीं आतिशबाजी की जाती हैं, तो कहीं पूजा-अर्चना की जाती हैं। कुछ ऐसे देश भी हैं जो कुछ अनूठे और अटपटे तरीके से नए साल से जश्न मनाते हैं, तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अजीबो-गरीब परंपराएं।

                                     

डेनमार्क

ये तो सभी जानते हैं कि पड़ोसी के घर के बाहर कुछ भी फेंकना आपके घर आफत को बुलावा दे सकता है, लेकिन डेनमार्क में इसके उलट पड़ोसी के दरवाजे पर प्लेट्स तोड़ने का रिवाज है। आपके दरवाजे पर जितनी ज्यादा टूटी हूई प्लेट्स होंगी, आपका नया साल उतना ही शुभ होगा।

                                  

स्विट्जरलैंड

अक्सर आइसक्रीम या केक के फर्श पर गिर जाने से पार्टी का माहौल और आप का मूड दोनों ही फर्श की तरह ही खराब हो जाते होंगे, लेकिन नए साल के दिन स्विट्जरलैंड में फर्श पर आइसक्रीम गिराने की अनोखी परंपरा है। ऐसा करने से उनका मानना है कि घर में खुशहाली आएंगी।

                                     

साउथ अफ्रीका

नए साल पर आप अगर साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में हैं तो सड़कों पर थोड़ा संभल कर चलिएगा, क्योंकि इस दिन जोहांसबर्ग में लोग अपने घरों की खिड़कियों से पुराना फर्नीचर बाहर फेंकते हैं। अफ्रीकी नागरिकों की ये परंपरा विश्वभर में प्रसिद्ध है।

                                 

जापान

जापान नए साल का स्वागत बौद्धिक परंपरा से करते हैं। जहां वो घंटियों को 108 बार बजाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से मनुष्यों के पुराने पाप धुल जाते हैं और वो पूरी तरह से शुद्ध हो कर नए साल में प्रवेश करते हैं।

                                  

चिली

सुनने में थोड़ा अजीब लगता है पर चिली के तालका में लोग नए साल की शुरुआत कब्रिस्तान में जा कर करते हैं। 31 दिसंबर की रात वो अपने परिजनों की कब्र के पास बिताते हैं। उनका मानना है कि, ऐसा करने से उनके दिवंगत परिजनों की आत्मा को शांति मिलेगी।

 

                                     

मैक्सिको

अजब-गजब परंपराओं की फेहरिस्त में सबसे अटपटी परंपरा मैक्सिको की है जहां लोग नए साल के दिन अलग-अलग रंग के अंडरवियर्स पहनते हैं। उनका मानना है कि अगर वो नए साल के पहले दिन लाल रंग का अंडरवियर पहनते हैं, तो उन्हें अच्छा प्रेमी मिलेगा और पीला पहनते हैं तो अच्छी नौकरी।

                                     

बेलारूस

बेलारूस में रिवाज है कि कुंवारी लड़कियों के सामने मक्के के दाने रखे जाते हैं और एक मुर्गे को उनके सामने छोड़ दिया जाता है। मुर्गा जिस लड़की के सामने से मक्के का दाना सबसे पहले खा लेता है तो ये लोग मानते हैं कि उस लड़की की शादी साल में सबसे पहले होगी।

Similar News