केरल: किचन के नल से पानी की जगह बहने लगी शराब, देखकर दंग रह गए लोग

केरल: किचन के नल से पानी की जगह बहने लगी शराब, देखकर दंग रह गए लोग

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-06 19:53 GMT
केरल: किचन के नल से पानी की जगह बहने लगी शराब, देखकर दंग रह गए लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर शराब के कुओं की कहानियां तो सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी अपने किचन के नल से शराब निकलते देखी है। शायद नहीं, लेकिन केरल के त्रिशूर जिले में ऐसा हकीकत में हुआ है। त्रिशूर के चलाकुडी कस्बे में स्थित सोलोमोन एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले लोग उस समय स्तब्ध रह गए, जब उन्होंने अपने किचन का नल खोला। नल से भूरे रंग का पानी निकल रहा था और उसमें अजीब सी गंध भी आ रही थी। जल्द ही यह खबर चारों ओर फैल गई कि टैंक में शराब मिली हुई है। इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब स्थानिय लोगों ने नगर निगम से संपर्क किया। जांच में आबकारी विभाग की बड़ी गड़बड़ी सामने आई। नल से शराब बहने का अजीबोगरीब मामला मीडिया में आने के बाद ट्विटर पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने इस पर खूब व्यंग्य कसे। केरल में एक मकान में पानी के नल से शराब बहने से वहां के निवासी हैरान रह गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, त्रिशूर जिले में छह साल पहले मकान के पास स्थित रचना नामक बार में 6,000 लीटर अवैध शराब पाई गई। अदालत के आदेश पर अधिकारियों ने शराब जब्त करके गड्ढे में दफना दिया जो जमीन से रिसकर कुएं में चली गई, जहां से वहां के फ्लैट सोलोमोन एवेन्यू के निवासियों को पानी की सप्लाई की जाती है।

पानी का रंग देखकर डर गया
सबसे पहले जोशी मलियेक्कल को पानी में शराब होने का पता चला था। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा पानी के पाइप में कुछ गड़बड़ी है। जोशी कहते हैं कि मैंने रविवार को जैसे ही पानी के टैंक को भरने के लिए पंप चलाया तो पानी का रंग देखकर डर गया। पानी से आने वाली गंध और स्वाद से इसकी पुष्टि हो गई कि इसमें शराब मिली है।

नगर निगम को दी जानकारी
जोशी ने बताया कि परिसर में रहने वाले 18 परिवारों को भी जब यही अनुभव हुआ तो उन्होंने चालकुडी नगर निगम को इसकी जानकारी दी। वार्ड के काउंसलर वीजे जोजी ने कहा कि प्रभावित परिवारों के पानी के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिवार कई साल से दूषित पानी पी रहे थे। पानी के लिए यही उनका स्रोत है।

सोशल मीडिया पर वायरल

  • मामला प्रकाश में आने पर ट्विटर पर हास-परिहास भरे जोक्स, मीम, और व्यंग्योक्तियां होने लगीं।
  • एक ट्विटर यूजर ने लिखा- अरे, यही वजह है कि वे इसे ईश्वर की भूमि कहते हैं।
  • दूसरे ने लिखा- आश्चर्यजनक, प्रौद्योगिकी विकास के दौर में अनेक लोग दूषित संसाधनों के साथ जीवन यापन करते हैं।
  • एक अन्य ने लिखा- चलो, इससे हम दुनिया में सबसे धनी देश बन सकते हैं। एक ने कहा, मैं मूंगफली खोजने में व्यस्त था।

 

Tags:    

Similar News