इस बिल्ली की पोट्टी से बनती है वर्ल्ड की सबसे महंगी काॅफी

इस बिल्ली की पोट्टी से बनती है वर्ल्ड की सबसे महंगी काॅफी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-14 06:05 GMT
इस बिल्ली की पोट्टी से बनती है वर्ल्ड की सबसे महंगी काॅफी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। काॅफी पीने के शौकीनों की कमी नही है। दुनिया की सबसे मंहगी कॉफी लुवाक है, जो पीने में तो काफी टेस्टी लगती है लेकिन इसके बनाने का तरीका सुनने के बाद आप एक पल के लिए हैरान हो जाएंगे। 

पचा नहीं पाती बीज

दरअसल, एशियन पाम सिवेट बिल्ली है जो कि बेरी खाती है, मगर वो बेरी के बीजों को पचा नहीं पाती है और पॉटी के जरिये। उसे पेट से बाहर निकाल देती है और इसी बींस को सुखाकर कोपी लुवाक कॉफी बनायी जाती है। इसकी कीमत तक पहुंच पाना भी किसी आम इंसान के लिए संभव नही है। 

इतनी महंगी

ये कॉफी बीस हजार से 25,000 रुपये किलो बिकती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिसने भी इसे एक बार टेस्ट कर लिया उसे दूसरी काॅफी कभी भी रास नहीं आती। जिसकी वजह से भी इसकी कीमत इतनी अधिक रखी गई है। 

बीन्स प्राप्त करने के लिए होता है खर्चा 

विशेषज्ञ इसे पोषक भी बताते हैं। इसके लिए बीन्स को प्राप्त करने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। जिसके बाद ही इसे तैयार किया जाता है। 

Similar News