OMG: इस देश का 'President' खाता था इंसानों का मांस

OMG: इस देश का 'President' खाता था इंसानों का मांस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-04 05:29 GMT
OMG: इस देश का 'President' खाता था इंसानों का मांस

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दुनिया में बहुत ही अजीबो-गरीब तरह के लोग होते हैं, जो अपने जूनून में किसी हद तक चले जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिंदा इंसानो का मांस खाता था। ये इतना बेरहम राष्ट्रपति था कि इसकी कहानी पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएगे। दरअसल हम जिनकी बात कर रहे हैं वो युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन हैं। जिन्हे आज भी बेहद क्रूर शासक के तौर पर याद किया जाता है।

5 लाख से ज्यादा लोगों को मारा 

करीब आठ सालों तक इन्होने युगांडा पर कहर बरसाया था। इतना ही नहीं इस शख्स ने अपने शासन काल में 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ली। वहीं लोगों का कहना है कि वो किसी भी खूबसूरत लड़की को नहीं छोड़ता था हर लड़की के साथ मनमानी करता था। वो लोगों को मारने के लिए हथियारों की जगह उन्हे ज़िंदा जमीन में गड़वा देता था और बाकी लोगों को अपने मगरमच्छों को खिला दिया करता था।

फ्रिज से बरामद हुए इंसानों के कटे सिर  

ये सुनकर आपको हैरानी होगी कि ये जानवरों के मांस की जगह इंसानो का मांस खाता था।अमीन ने दरिंदगी की सभी हद पार कर रखी थी। उनकी फ्रिज में इंसानों के कटे हुए सिर भी बरामद हुए थे। यही कारण है कि अमीन को "मैड मैन ऑफ अफ्रीका" भी कहा जाता था। खबरों के मुताबिक उनके फ्रिज में इंसानों के शरीर के अन्य अंग भी पाए गए थे। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इंसानी मीट खाने का बहुत बड़ा शौकीन था।

युगांडा ने किया था तख्ता पलट  

आंकड़ों को देखें तो 1979 में तंजानिया और अमीन विरोधी युगांडा सेना ने अमीन की तख्तापलट कर दिया। जिसके बाद अमीन सऊदी अरब चले गये थे, जहां साल 2003 में उनकी मौत हो गई थी।

Similar News