अब स्पेस में भी बनेगा लग्जीरियस होटल, जानें कैसी होगी इसकी यात्रा

अब स्पेस में भी बनेगा लग्जीरियस होटल, जानें कैसी होगी इसकी यात्रा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-07 06:14 GMT
अब स्पेस में भी बनेगा लग्जीरियस होटल, जानें कैसी होगी इसकी यात्रा

डिजिटल डेस्क,अमेरिका। इंसान का दिमाग कहां कहां की खोज कर लेता है, कहां कैसे क्या हो सकता है ये सब दिमाग की ही उपज होती है। कुछ ऐसी ही अनोखा सा इनोवेशन किया है अमेरिका की एक कंपनी ने। संयुक्त राज्य अमेरिका की एक कंपनी अंतरिक्ष में होटल खोलने जा रही है। कंपनी सूत्रों की मानें तो यह होटल 2022 में शुरू होगा। यह अंतरिक्ष में खुलने वाला पहला होटल होगा। इसके लिए अभी से बुकिंग शुरु कर दी गयी है। इसके जरिए कंपनी लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा का सपना पूरा कराएगी। यह प्लान खासतौर से आम लोगों के लिए है। अंतरिक्ष के इस पहले होटल को 2021 में लांच किया जाएगा। लोग यहां साल 2022 के बाद से रहने आ सकते हैं।

अंतरिक्ष के जिस होटल की बात हम कर रहे हैं उसका नाम ओरोरा स्टेशन है। यह दुनिया का पहला लग्जीरियस स्पेस होटल होगा। इस होटल को ओरियन स्पान तैयार किया है। यह अमेरिका का बेस्ड स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप प्रोग्राम होगा। यहां आने के लिए एक खास तरह का स्पेस टूर ट्रवल होगा। जिसके तहत होटल में 6 यात्री ठहर सकेंगे। यह 12 दिन का स्पेस टूर होगा। होटल में रुकने के लिए एक व्यक्ति का किराया 67 करोड़ होगा। यहां पर लोग जीरो ग्रेविटी की स्थिति में रहेंगे। 

इस होटल की यात्रा करने के लिए लोगों को करीब दो साल की कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ेगा, क्योंकि हर कोई जीरो ग्रेविटी में नहीं रह सकता। इस होटल में जाने से पहले जीरो ग्रेविटी का एहसास उनको धरती पर हीहाईटेक स्पेस लैब में कराया जाएगा।  

 

Similar News