एलीफेंट भी करते हैं चित्रकारी, बड़े से कैनवास पर उकेरे नेचर के रंग

एलीफेंट भी करते हैं चित्रकारी, बड़े से कैनवास पर उकेरे नेचर के रंग

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-28 05:52 GMT
एलीफेंट भी करते हैं चित्रकारी, बड़े से कैनवास पर उकेरे नेचर के रंग

डिजिटल डेस्क, बैंकाॅक। आपने हाथी को पानी पीते, नहाते और कई बार नाचते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी हाथी को पेंटिंग बनाते हुए देखा है। आज आपको ऐसे ही एक नही बल्कि एक साथ 7 हाथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक बडे़ से कैनवास पर नेचर के ऐसे खूबसूरत रंग उकेर दिए, जिन्हें हम सिर्फ किसी माहिर आर्टिस्ट के जरिए ही देख सकते हैं। 

 

ब्रश उठाया और शुरू हो गए

दरअसल, मेसा एलीफेंट कैंप चैंग मे थाईलैंड में लगाया गया था। जहां एशियन हाथियों ने अपनी सूंड़ के जरिए सुंदर पेंटिंग्स बनाई। इससे पहले उन्हें बताया गया कि उन्हें पेंटिंग के जरिए क्या बनाना है। जैसे ही उन्हें पेंटिंग बनाने के आदेश मिले हाथियों ने ब्रश उठाया और कैनवास पर रंग भरने शुरू कर दिए। इंटेलीजेंट हाथियों ने प्रोफेशनल आर्टिस्ट की तरह ही पेंटिंग्स बनाई।

 

सूं में भरे रंग 

सात हाथियों का ये ग्रुप हर एक को आकर्षित कर रहा था। देखने वाले नजारा देखते ही रह गए। उनकी पेंटिंग भी बनकर तैयार हुई तो सातों एलीफेंट्स ने खूब तालियां बटोरीं। बाद में उनकी पेंटिंग को सेल भी किया गया। कुछ रंग उन्होंने पानी में घोले और उन्हें अपनी सूंड़ में भरकर इस तरह कैनवास पर छिड़का कि उनकी पेंटिंग में कलर भर गया। हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति उनके सााथ रहा। 

 

कुछ बड़ा रहा ब्रश का आकार 

उनके ब्रश का आकार भी आम ब्रश से कुछ बड़ा था। इस प्रोग्राम को विशेष रूप से एलीफेंट के लिए ही आयोजित किया गया था। इनकी हर एक पेंटिंग 1300 ब्रिटिश पाउंड में बिकी जिसे मेसा एलीफेंट में हाथियों के विकास के लिए ही यूज किया जाएगा। 

Similar News