छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट, CCTV में कैद

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट, CCTV में कैद

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-22 04:51 GMT
छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट, CCTV में कैद

डिजिटल डेस्क,मुम्बई।देश की धड़कन कही जाने वाली माया नगरी को आमतौर पर लड़कियों को सबसे सुरक्षित माना जाता है। हाल ही वायरल हो रहा एक सीसीटीवी फुटैज कुछ और ही दास्तान बयां कर रहा है। इस वीडियो में एक युवक एक लड़की के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है, जिसमें लड़की मौके पर बेहोश होकर सड़क पर गिर जाती है, लेकिन हाल तो देखिए सड़क पर आते जाते लोग तमाशा देखने के लिए रुकते जुरूर है लेकिन उस लड़की की कोई मदद नहीं करते।


छेड़छाड़ के विरोध पर लड़की से मारपीट


ये मामला मुंबई के कुर्ला स्थित नेहरू नगर का है जहां ये कोचिंग क्लास जाने के दौरान लड़की के साथ ये घटना घटी। बताया जा रहा है कि ये लड़के वहां अक्सर लड़कियों के साथ बदसलूकी करते रहते हैं। ये उनका रोज का काम है और उस दिन भी जब ये नाबालिग वहां से गुजरी तो उन्होंने आपत्तिजनक शब्द कहे जिसका उस लड़की ने विरोध किया, और उस लड़के को खरी-खोटी सुना दी, जोकि लड़के को नागवार गुजरी और उसने उस लड़की को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और बाल पकड़ पर पटक दिया।


मायानगरी की सड़कों पर लड़की से गुंड़ागर्दी


मायानगरी के ये तस्वीर वाकई हैरान कर देने वाली है। यहां एक शख्स ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई की। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह आरोपी शख्स ने लड़की पर हमला किया। हमले से लड़की मौके पर ही बेहोश गयी। इस पूरी घटना के दौरान उस वीडियो में कई महिलाएं गुजरती दिख रही हैं जो इस घटना का कोई विरोध नहीं करते हुए तमाशबीन बनी देखती रहीं हैं। इन महिलाओं के अलावा और भी कई सारे लोग वहां दिख रहे हैं, एक व्यक्ति अपने छोटे बच्चे के साथ भी गुजर रहा है, लेकिन किसी को इस लड़की के साथ हो रहे अत्याचार से कोई मतलब नहीं। सब एक झलक देख कर अपने रास्ते निकल जाते हैं।


सभी लड़कियों से बदसलूकी करता है "इमरान"


बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम इमरान है जो उसी इलाके का रहने वाला है और अक्सर उस रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों के साथ इसी तरह का व्यवहार करता है। इस घटना के अगल दिन इस लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 324 और 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया, साथ ही उसे गिरफ्तार भी किया, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत भी दे दी गई। अभी फिलहाल आरोपी खुला घुम रहा है और पीड़ित लड़की इंसाफ के इंतजार में है।

Similar News