दुल्हन को मारे जाते सड़े हुए अंडे और टमाटर, डाली जाती है कीचड़, जानिए दुनिया की अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में 

ये कैसी परंपरा दुल्हन को मारे जाते सड़े हुए अंडे और टमाटर, डाली जाती है कीचड़, जानिए दुनिया की अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में 

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-01-28 16:17 GMT
दुल्हन को मारे जाते सड़े हुए अंडे और टमाटर, डाली जाती है कीचड़, जानिए दुनिया की अजीबो-गरीब परंपरा के बारे में 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी किसी भी इंसान के महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए दुल्हा-दुल्हन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। शादियों में रीती-रीवाजों का भी अहम रोल होता है। अलग-अलग समाज के लोग अलग-अलग रीती-रीवाजों को शादी में निभाते हैं। इस बीच कुछ दिलचस्प होती हैं तो कुछ आस्था से जुड़ी। लेकिन आज हम आपको ऐसी एक अजीबो-गरीब प्रथा के बारे में बताने जा रही हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। जहां एक तरफ दुल्हन को इस दिन सबसे खूबसूरत दिखाने के लिए घर-परिवार के लोग संवारते हैं वहीं एक तरफ ऐसी प्रथा है जहां सजाना तो छोड़िये बल्कि दुल्हन पर अंडो या कीचड़ की बरसात की जाती है। 

क्या है यह प्रथा 

दूल्हा-दुल्हन को कीचड़ से नहलाने की इस प्रथा को दुल्हन को ब्लैकनिंग दी ब्राइड कहा जाता है। स्कॉटलैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में यह प्रथा देखने को मिलती है। इसमें दूल्हा-दुल्हन पर विशेष रूप से काली स्याही या कालिख लगाई जाती है और दूल्हा-दुल्हन पर अंडे या गंदगी बरसाई जाती है। दरअसल,स्कॉटलैंड के इन गांवों में दुल्हन पर फेंकी गई गंदगी, काला पेंट, काली स्याही, अंडा, सड़ा हुआ खाना और दूसरी चीजें सौभाग्य की निशानी के तौर पर देखी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस प्रथा के बाद जब लड़का और लड़की वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं तो उनका आगे का जीवन सुखमय होता है। स्कॉटलैंड में यह प्रथा इस बात का भी संदेश देती है कि शादी गुलाब की तरह खूबसूरत नहीं होती, लेकिन इसमें कई मुश्किलें आती हैं और दोनों को मिलकर इन समस्याओं से निपटना होता है।

ऐसे हुई प्रथा की शुरुआत

जानकारी के मुताबिक यह प्रथा 19वीं सदी के दौरान शुरू हुई थी। इस दौरान चूल्हे से निकलने वाली कालिख का इस्तेमाल शादी के दौरान महिलाओं के पैर साफ करने के लिए किया जाता था। 20वीं शताब्दी के आते-आते यह एक मजेदार रस्म में बदल गया जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों पर गंदी चीजें फेंकी जाती हैं।

Tags:    

Similar News