वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी सफलता, चीन में मिली 10 लाख साल पुरानी इंसानी खोपड़ी, मानव जीवन से जुड़े कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

अजब-गजब वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी सफलता, चीन में मिली 10 लाख साल पुरानी इंसानी खोपड़ी, मानव जीवन से जुड़े कई रहस्यों से उठेगा पर्दा

Anchal Shridhar
Update: 2022-10-07 13:28 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मानव इतिहास के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक आए दिन कोई न कोई रिसर्च करते रहते हैं। अपनी रिसर्च में वैज्ञानिकों को कभी-कभी ऐसी जानकारियां प्राप्त होती हैं जो बेहद प्राचीन होती हैं। ऐसी ही एक रिसर्च चीन में हुई है जहां वैज्ञानिकों को खुदाई में पुरापाषाढ़ युग यानी ओल्ड स्टोन एज के समय की इंसानी खोपड़ी मिली है। कहा जा रहा है कि यह खोपड़ी लगभग 10 लाख साल पुरानी है। इस खोपड़ी के मिलने से रिसर्च टीम उत्साहित है। उनका मानना है कि इस अवशेष से आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

इससे पहले भी मिल चुकीं हैं इंसानी खोपड़ियां

बता दें कि यह घटना चीन के हुबेई प्रांत की है जहां रिसर्च के दौरान पुरातत्व विभाग के वैज्ञानिकों को मानव खोपड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि यह खोपड़ी ओल्ड स्टोन एज जिसे पेलियोलिथिक पीरियड के समय की है। इससे पहले सन् 1989 और 1990 में यहां से दो मानव खोपड़ियां मिली थीं । साथ ही यह खोपड़ी भी उसी साइट से मिली है जहां से पहले की दोनों खोपड़ियां मिली थीं। दावा किया जा रहा है कि तीनों खोपड़ियां एक ही समय के लोगों की हो सकती हैं। 

साबित हो सकती है मानव जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण खोज

जिस साइट से यह खोपड़ियां मिली है उस साइट की तरफ से बताया गया है कि अब दस लाख साल पुराने बहुत ही कम इंसानी जीवाश्म दुनिया में मौजूद हैं। इस लिहाज से इस खोज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साइट की तरफ से यह भी कहा गया है कि खोज में अभी सिर्फ खोपड़ी के अगले भाग की हड्डियां और कुछ अन्य हिस्से मिले हैं। खोपड़ी को पूर्ण रुप से बाहर लाने में अभी नवंबर तक का समय लग सकता है।

जब से यह इंसानी खोपड़ी हाथ आयी है तब से यह चीन के साथ दुनिया भर के वैज्ञानिकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा होने का कारण मावन जीवन से जुड़ा अवशेष होना है। वैज्ञानिकों के लिए ऐसे अवशेष मिलना हमेशा से आकर्षक रहा है क्योंकि इससे मानव जीवन से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। फिलहाल इस पूरे अवशेष के बाहर आने का इंतजार है जिससे इस पर फुल स्टडी की जा सके। 


  


 
 

Tags:    

Similar News