VIDEO : 6 साल का बच्चा बना पायलट, उड़ाया प्लेन 

VIDEO : 6 साल का बच्चा बना पायलट, उड़ाया प्लेन 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-26 06:40 GMT
VIDEO : 6 साल का बच्चा बना पायलट, उड़ाया प्लेन 

डिजिटल डेस्क, काहिरा। छोटी उम्र के सपने इंसान को एक दिन बड़ा जरूर बनाते हैं। किसी ने सच ही कहा है सपने ही तो हैं जो इंसान को नए-नए कारनामे करने के लिए मजबूर कर देते हैं। आज आपको एक ऐसी बच्चे से हम मिलाने जा रहे हैं, जिसकी उम्र अभी महज 6 साल है, लेकिन उसका सपना आसमानों के भी पार।

कर दिया इंप्रेस

दरअसल, ये बच्चा पायलट बनना चाहता है। मिस्र-मोरक्को मूल के इस बच्चे का पूरा ना है आदम मोहम्मद आमेर। अबू-धाबी के सफर के दौरान उसने अपनी जानकारी से पायलट सहित एयरलाइंस के बांकी लोगों को भी हैरान कर दिया। उसके सपने और जानकारी से इंप्रेस होकर एतिहाद एयरलाइंस उसे एक दिन का पायलट बनने का मौका दिया गया। बाद में उसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया, जिसे लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। 

काॅकपिट पर पहुंचते ही किया हैरान

बताया जा रहा है कि उसने काॅकपिट पर पहुंचते ही अपने नाॅलेज के बारे में जैसे ही बातें करना शुरू की तो मौजूद अधिकारियों का उसकी उम्र पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो रहा था। उड़ान से पूर्व उसे पायलट की ड्रेस के साथ एक दिन की थोड़ी ट्रेनिंग दी गई। जिसके बाद उसने एयरबस ए 380 फ्लाइट में कैप्टन सामेर यखलेफ के साथ उड़ान भरी। इस फ्लाइट  की जानकारी भी उसे पहले ही दे दी गई थी। आमेर ने उड़ान से जुड़ी हुई जानकारियां भी पायलट के साथ बांटीं। जिनमें आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ ही इमर्जेंसी लैंडिंग के तरीके शामिल थे।

सहमति के बाद किया पोस्ट

आमेर का वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है वहीं इतने छोटे बच्चे का हुनर देखकर भी लोग हैरान हैं। इस वीडियो को आमेर के परिवार की सहमति के बाद पोस्ट किया गया था। 
 

Similar News