अमेरिका के इस काॅलेज में पढ़ना है तो  होना पड़ेगा फेल 

अमेरिका के इस काॅलेज में पढ़ना है तो  होना पड़ेगा फेल 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-09 07:08 GMT
अमेरिका के इस काॅलेज में पढ़ना है तो  होना पड़ेगा फेल 

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन। महाशक्ति अमेरिका के काॅलेज में पढ़ना किसका सपना नहीं होता। अमेरिका एडवांस टेक्नलाॅजी के लिए भी फेमस है। पूरी दुनिया में इस देश का डंका बजता है, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि यहां एक ऐसा काॅलेज है जहां सिर्फ फेल हुए स्टूडेंट्स को ही एडमिशन दिया जाता है। जी हां, अमरीका के स्मिथ कॉलेज मेुं मैसाच्यूसेट यूनिवर्सिटी के सहयोग से एक विशेष कोर्स चलाया जाता है। यह केवल फेल हुए छात्रों के लिए ही होता है। 

फेलिंग वेल 

स्‍मिथ कॉलेज अपने यहां एक विशेष कोर्स कन्‍डक्‍ट करता है जिसे उन्‍होंने नाम दिया है फेलिंग वेल। कोर्स उन्‍हें बताता है कि फेल होने के कुछ लाभ भी हैं। इसके साथ ही भविष्‍य की संभावनाओं और आगे बढ़ने की जानकारी भी इस कोर्स में दी जाती है।  

सुनता है समस्या 

यह काॅलेज उन छात्रों की समस्या को जानने का प्रयास करता है जो फेल हो गए हैं। ये उन्हें फ्रेस्टेशन से उबारता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस काॅलेज की ओपनिंग के दौरान किसी को भी इसके सफल संचालन की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब यहां काफी संख्या में स्टूडेंट्स आते हैं। 

करते हैं प्रेरित 

इस काॅलेज की खास बात ये है कि यहां से ऐसे बच्चे भी पास होकर आगे बढ़े हैं जो जिंदगी से तंग आ चुके थे। कई तो अब देश की फेमस पर्सेनेल्टी के रूप में भी जाने जाते हैं। काॅलेज के टीचर्स भी बच्चों पर पूरा ध्यान देते हैं। और उन्हें आगे बढ़ने प्रेरित करते हैं। 

Similar News