अजब पाकिस्तान: गर्मी में सड़क पर लोगों को शावर दे रहा ये शख्स

अजब पाकिस्तान: गर्मी में सड़क पर लोगों को शावर दे रहा ये शख्स

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-11 15:59 GMT

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गर्मी ने इन दिनों सभी को बेहाल कर दिया है। भारत के पड़ोसी देश भी इससे बेहाल हैं। पाकिस्तान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का सड़क पर जा रहे लोगों के मुंह पर शावर (फव्वारा) से पानी मार रहा है।

लोग भी अपनी गाड़ी रोककर उससे अपने शरीर पर शावर मारने के लिए कह रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक तरफ लोग पाकिस्तानियों की हरकत का मजाक उड़ा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग वहां भयानक गर्मी होने की बात भी कह रहे हैं।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News