क्या आपने की है कभी ऐसी एक्सरसाइज, VIDEO में देखें सुपर फिट एथलिट का कमाल

क्या आपने की है कभी ऐसी एक्सरसाइज, VIDEO में देखें सुपर फिट एथलिट का कमाल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-01 06:27 GMT
क्या आपने की है कभी ऐसी एक्सरसाइज, VIDEO में देखें सुपर फिट एथलिट का कमाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसी को ऐसे एक्सरसाइज करते हुए देखेंगे तो आप भी चैंक जाएंगे। थोड़ी देर सोचने मजबूर भी हो सकते हैं कि आखिर ये एक्सरसाइज कर रहे हैं या फिर यहां से वहां स्टंट दिखाते हुए जा रहे रहे हैं। ये एक स्किप-होप आर्टिस्ट हैं और रोप जंपिंग फिटनेस एक्सपर्ट। इनका एक्सरसाइज करने का तरीका माइंड ब्लोइंग है। 


दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं सुपर फिट एथलिट सहने हैरिसन की। इन्होंने एक्सरसाइज में वैरायटी लाने के उद्देश्य से ये तरीका अपनाया है। हैरिसन के अनुसार रेग्युलर एक्सरसाइज करना है तो तरीके भी अलग-अलग ही अपनाने होंगे। इसी तो बगैर बोर हुए हम अपनी फिटनेस सुधार सकते हैं। 

 

 

115,000 तक पहुंच गए व्यूज 

हैरिसन अपने हाथ के दोनों पंजों के बल पर पूरा शरीर खड़ा कर सकते हैं। हैंडस्टेंड्स के अलावा बैकफिलिप्स करके ये खुद को सुपर फिट महसूस करते हैं। अपनी अनोखी एक्सरसाइज का फुटेज हैरिसन ने खुद फेसबुक पर पोस्ट किया था जिसके बाद उसे देखने वालों की संख्या बढ़ती ही गई और इसके व्यूज 115,000 तक पहुंच गए। इन्होंने इसे 29 अक्टूबर को फेसबुक पर पोस्ट किया था। 

 


बताते हैं बैलेंसिंग के तरीके

ये अपने सिर को बीच में रखकर उल्टा खड़े होकर पुशअप्स भी कर सकते हैं। इनकी जंप करीब 2 फीट तक जाती है। फ्रंट फ्लिप के जरिए हवा में रोप करते हुए इन्हें आसानी से देखा जा सकता है। लगभग खतरनाक एक्सरसाइज हैरिसन रोज करते हैं ये उनकी रुटीन में शामिल है। जब ये एक्सरसाइज के लिए बाहर निकलते हैं तो उनके हाथ में एक रस्सी होती है जिसके सहारे ये हैरअंगजे एक्सरसाइज करते हुए नजर आते हैं। ये बैलेंसिंग के तरीके भी लोगों को सिखाते हैं। इनकी पूरी एक्सारसाइज में गजब का बैलेंस देखने मिलता है। इंस्टाग्राम पर हैरिसन के करीब 7000 फाॅलोअर्स हो गए है। 
 

Similar News