जाल में फंसी अनोखी मछलियों से रातों-रात मालामाल हुए मछुआरे

अजब-गजब जाल में फंसी अनोखी मछलियों से रातों-रात मालामाल हुए मछुआरे

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-02-01 12:32 GMT
जाल में फंसी अनोखी मछलियों से रातों-रात मालामाल हुए मछुआरे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा के दीघा में कुछ मछुआरें एक ही झटके में करोड़पति बन गए है। दरअसल, इन मछुआरों के जाल में एक खास मछली "तेलिया भोला" फंस गयी थी और आपको जानकर हैरानी होगी कि इन 121 मछलियों की कीमत करीब दो करोड़ आंकी गयी है। इससे पहले कभी भी यह मछली इतनी बड़ी संख्या में मछुआरों के हाथों नहीं लगी थी।  

इनमें से हर एक मछली का वजन करीबन 18 किलोग्रम तक आंका गया है। 

रातों रात मछुआरों की किस्मत पलटी 

पिछले साल भी ये मछलियां दीघा तट पर पायी गई थी, लेकिन तब इनकी संख्या केवल 30 थी। उस समय इन मछलियों की कीमत 1 करोड़ रूपये  आंकी गई थी लेकिन इस बार जिस संख्या में इन मछलियों को दीघा तट पर पाया गया है, उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इन मछलियों ने कई सारे मछुआरों की किस्मत रातों रात बदल दी। 

ऐसा कहा जाता है की जहां ये मछलियां पायी जाती है वे समुद्र के गहरे हिस्से में होता है। वैसे तो समुद्र के इन गहरे हिस्सों में मछुआरों का जाना माना होता है, पर कई सारे मछुआरे लालच में आकर समुद्र के इन हिस्सों में चले जाते है, इनका कहना है कि ये मछलियां एक विशेष किस्म की होती है, जिनकी कीमत प्रति किलोग्राम 13,000 रूपयों के अनुसार आंकी जाती है,अनोखी मछली को तालचुआ इलाके में ढूंढा गया।

ओडिशा के राजनगर के एक छोटे से इलाके तालचुआ में पिछले ही साल एक अनोखी मछली को पकड़ा गया था। इन मछलियों को पिछले साल 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के अनुसार आंका गया था। हर एक मछली की कीमत 2 लाख रूपयों तक थी।

तब इन मछलियों का नाम नहीं बताया गया था। भारी संख्या में लोग इस प्रजाती की मछलियों को देखने के लिए इकठ्ठा हुए थे। इन मछलियों को बेचने से पहले इन मछलियों को देखने के लिए रखा गया ताकि सभी मछुआरों को इनकी जानकारी हो।

क्यों है "तेलिया भोला मछली" इतनी महंगी

इन मछलियों का महंगा होने का बड़ा कारण है, उनका पेट जिसमें कई गुणकारी तत्वों को पाया जाता है। दूसरा इन मछलियों के सबसे बड़े खरीददार दवा कंपनियां है। ये मछलियां ज्यादातर दवाईयों को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।


 

Tags:    

Similar News