पानी पर तैरने लगी कन्हैया की रंगोली, VIDEO वायरल

पानी पर तैरने लगी कन्हैया की रंगोली, VIDEO वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-29 05:09 GMT
पानी पर तैरने लगी कन्हैया की रंगोली, VIDEO वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के आने में अब ज्यादा दिन शेष नहीं बचे। विजयादशमी के बाद यदि किसी त्योहार की तैयारी होती है तो वह है दिवाली। भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली की तैयारियों का नजारा अभी से नजर आने लगा है। आज हम आपको यहां पानी पर तैरती रंगोली का एक ऐसा नजारा दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। 

संतरंगी रंग 

पानी पर तैरती रंगोली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सतरंगी रंगों में भगवान श्रीकृष्ण को सजाया गया है। उनके दोनों ओर भक्त पूजन के लिए खड़े हैं और प्रभु को नमन कर रहे हैं। इसे फूलों, मोतियों को मिक्स करके बनाया गया है। रंगोली पानी पर तैर रही है।

पानी लहरों के साथ ही ये भी ऊपर नीचे हो रही है, लेकिन बीच से टूट नहीं रही। किसी भी ओर से एक भी फूल या मोती खिसकने का नाम नहीं ले रहा है। रंगोली को एक बड़े से पूल में बनाया गया है। बताया जा रहा है कि रंगोली बनाने के बाद उसमें पानी भरा गया जिसके बाद रंगोली तैरने लगी।  

फ्लोटिंग रंगोली

बताया जाता है कि इस रंगोली को ओएचपी शीट पर बनाया जाता है। शीट को मनचाहे आकार में काटने के बाद उस पर गिलटर और कुंदन व मोती से सजाए जाते हैं। ये रंगोली पानी पर तैरती रहती है। इसके लिए किसी बर्तन में पानी भरकर उसके ऊपर आसानी से छोड़ा जा सकता है। इसके ऊपर हल्का दिया भी रखा जा सकता है। स्प्रे पेंट रंगोली, सेंड रंगोली, क्ले रंगोली काे भी बनाया जा सकता है।

Similar News