अब तक कोई नहीं ढूंढ सका चंगेज खान का ये खजाना

अब तक कोई नहीं ढूंढ सका चंगेज खान का ये खजाना

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-13 05:26 GMT

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खजाना, नाम सुनते ही सुनहरी गोल्ड की चमक की कल्पना साकार होने लगती है। उससे भी ज्यादा रोचक खजाने से जुड़ी हुई कहानियां लगती हैं। कितना सच कितनी कल्पना ये तो नही कहा जा सकता, लेकिन ऐसे भी खजाने हैं जिनके किस्से कहानियां तो अनेक बार सुनने मिलते हैं लेकिन उनके बारे में पूरा सच कोई नहीं जान पाया, अर्थात उन्हें अब तक कोई नही खोज पाया। अन खजानों का रहस्य बरसों से रहस्य ही बना हुआ है। 

 

चंगेज खान का खजाना

मंगोल साम्राज्य का सबसे प्रसिद्ध और महान योद्धा चंगेज खान के बारे में कौन नही जानता। इतिहास प्रसिद्ध इस कैरेक्टर के बारे में वैसे तो अनेक लोककथाएं प्रचलित हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है चंगेज खां के खजाने का सच। चंगेज खान एक ऐसी शख्सियत का नाम है जिसने लगभग पूरे विश्व में अपनी जीत का डंका बजाया। पूरी दुनिया के योद्धाओं, वंशों और शासकों को बताया कि चंगेज खान श्रेष्ठ है, किंतु संसार का एक शाश्वत सत्य जिससे कभी कोई नही बच सका वह है मृत्यु। चंगेज खान की 1227 में मृत्यु हो गई। 

 

वह नही रहा फिर जीवित

इसकी मृत्यु के बाद से ही प्रसिद्ध हुईं उस खजाने की चर्चाएं जिसके बारे में अब तक कोई सबकुछ नही जान पाया। जिसने भी इसके बारे पता करने का प्रयास किया और उस स्थान पर गया जहां यह खजाना है वह अधिक दिनों तक जीवित नही रहा। 

 

कभी नही लौट सके साहस करने वाले 

कहा जाता है कि चंगेज खान की मृत्यु के बाद उसे जहां दफनाया गया। उसी मकबरे के समीप उसकी अथाह संपत्ति भी रखी गई। यह बेशकीमती खजाना जो, जिसे भी मिल जाए उसे अरबपति बनने में देर ना लगे। लेकिन इससे ढूंढने का साहस करने वाले अनेक लोग वहां से कभी नही लौट सके। जहां पर इसके होने की चर्चाएं प्रचलित हैं। 

Similar News