अजब-गजब: इस रहस्मयी शहर को कहते हैं 'प्लेस ऑफ गॉड', जानें क्या है वजह

अजब-गजब: इस रहस्मयी शहर को कहते हैं 'प्लेस ऑफ गॉड', जानें क्या है वजह

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-23 08:24 GMT
अजब-गजब: इस रहस्मयी शहर को कहते हैं 'प्लेस ऑफ गॉड', जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क। दुनिया कई ऐसे रहस्यों से भरी पड़ी हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। ऐसा भी नहीं है कि, इन उलझी हुई गुत्थियों को सुलझाने की किसी ने कोशिश न की हो। दरअसल वैज्ञानिक या शोधकर्ता जितनी बार भी इन रहस्यों के पीछे का सच जानने की कोशिश करते हैं, वो उतना ही उलझ जाते। आज हम आपको ऐसा ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल यह जगह मेक्सिको में स्थित है। इस जगह को "प्लेस ऑफ गॉड" यानी "भगवान की जगह" कहा जाता है। ये जगह सच में बहुत ही दिलचस्प है। इस जगह को टियाटिहुआकन शहर के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर पिरामिडों का एक खंडहर है।

इस जगह की खोज 14वीं सदी में एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी। एजटेक्स को लगता था कि ये शहर अपने आप ही अचानक से बस गया था। इसलिए यह जगह आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है कि इसे किसने कब, क्यों बनाया इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मौजूद नहीं है। यह बात भी आपको थोड़ी हैरान करेगी कि इस जगह के बारे में किसी भी किताब में किसी तरह का कोई जिक्र नहीं मिलता है। एक समय इस शहर में 25 हजार लोग रहते थे। इस शहर का निर्माण शहरी ग्रिड प्रणाली से हुआ है, जैसे कि न्यूयॉर्क शहर का। 

इस शहर के बारे में और भी कई रोचक कहानियां सुनने को मिल जाएगी। इसलिए यह जगह वाकई आसाधरण है। यहां के एक पिरामिड के अंदर कई इंसानों की हड्डियां मिली हैं। इसी को आधार बनाकर ये बात कही जाती है कि यहां पर एक वक़्त में इंसानों की बलि दी जाती होगी।

Tags:    

Similar News