कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, यहां लाल है समंदर का किनारा

कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, यहां लाल है समंदर का किनारा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-13 07:42 GMT

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। जब भी हम समंदर के किनारे की कल्पना करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में खारे पानी, नम रेत, तेज लहरें और ठंडी हवा आती है, लेकिन चीन का पंजिन बीच इस मामले में सबसे अलग है। दरअसल इस बीच का किनारा बेहद खूबसूरत है। यहां रेत की जगह लाल रंग की चादर बिछी दिखाई देती है। 

 

 

हर मौसम में रंग बगलता है ये बीच

इतना ही नहीं, ये बीच मौसम की तरह अपने रंग बदलता है। अप्रैल और मई के दौरान इसका किनारा लाल रंग की घास से भर जाता है और गर्मियों के दौरान हरे रंग की चादर ओढ़े रहता है, लेकिन शरद ऋतु में ये क्षेत्र पूरी तरह से लाल रंग में डूब जाता है।

 

 

दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैन्ड

ये लाल समुद्री तट दुनिया के सबसे बड़े वेटलैन्ड में स्थित है। इस क्षेत्र में 260 से अधिक प्रकार के पक्षी और करीब चार सौ प्रकार के जंगली जानवर रहते हैं। इनमें लुप्तप्राय क्राउन क्रेन और ब्लैक बीक्ड गल्स भी यहां पर पाए जाते हैं। यही वजह है कि इस क्षेत्र को "क्रेन्स का घर" कहा जाता है।

 

 

इस वर्ष दी गई थी राज्य सुरक्षा

पंजिन बीच के इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए, इस क्षेत्र को साल 1988 में राज्य स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई थी। हालांकि लाल समुद्र तट के ज्यादातर क्षेत्रों में पर्यटको को आने की अनुमति नहीं है फिर भी वहां कुछ क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुले है।

 

 

ये कोई पौधा नहीं है

लाल समुद्री तट का ये पौधा असल मे एक सीप वीड घास है। ये अकेला ऐसा पौधा है जो सलीन अल्कलाइन मिट्टी पर पैदा होता है। ये बीच लीआोहे नदी के पास बोहाई सागर की खाड़ी में स्थित है। 

Similar News