गर्दन काटकर एनिमल ब्लड ऐसे पीते हैं मसाई, जानिए इनकी खास बातें

गर्दन काटकर एनिमल ब्लड ऐसे पीते हैं मसाई, जानिए इनकी खास बातें

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-09 06:15 GMT
गर्दन काटकर एनिमल ब्लड ऐसे पीते हैं मसाई, जानिए इनकी खास बातें

डिजिटल डेस्क, तंजानिया। मसाई ट्राइब्स वैसे तो अफ्रीका जनजातियां दुनियाभर में अपनी अनोखी परंपराओं और अजीबोगरीब रहन-सहन के लिए प्रसिद्ध हैं। अफ्रीका सहित विभिन्न स्थानों पर बसी ट्राइब्स ज्यादातर जंगली जानवरों के मांस और फलों पर अपने भरण-पोषण के लिए निर्भर रहती हैं, लेकिन योद्धाओं के रूप में प्रसिद्ध ये ट्राइब्स एनीमल्स का शिकार करने के बाद उनका ब्लड पीते हैं। सुनकर आप निश्चित ही हैरान हो गए होंगे, लेकिन ये उतना ही सच है जितना कि इनकी अजीब परंपराएं...


1. यह ट्राइब्स मुख्य रूप से तंजानिया और केन्या के इलाकों में निवास करते हैं। ये लोग काफी फेमस भी हैं और सेरेनगेटी, अंबोसेली, मसाई मारा रिजर्व के पास बसे हैं। तंजानिया व केन्या को मिलाकर इनकी संख्या 10 लाख के आसपास बताई जाती है।   

2. ये लोग मुख्यतः लाल रंग के कपड़े पहनते हैं। जो इनकी पहचान हैं, इनके कपड़ों को देखकर इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। 

3. इस जनजाति में घर का बुजुर्ग पुरुष प्रधान माना जाता है। ये लोग मौत के बाद शवों को दफनाने की बजाए खुले में छोड़ देते हैं, जिन्हें बाद में जंगली जानवर नोंच-नोंचकर खा जाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि शव दफना दिया जाए तो जमीन खराब हो जाएगी। 
 

 

4. इनके यहां भी धनी और गरीब होते हैं। जिसका फैसला जानवरों और बच्चों की संख्या से होता है। जिसके पास जितने ज्यादा वह उतना ही अमीर। 

5. इनके यहां सबसे हैरान करने वाली बात है एनीमल ब्लड पीना। जी हां, खतना के बाद डिलेवरी, बीमारी के अलावा खास अवसरों पर ये एनीमल ब्लड पीते हैं। मीट खाना और मिल्क पीना आम भोजन में शामिल है। 

6. ये लोग टेंशन, हैंगओवर कम करने के लिए एनीमल ब्लड पीते हैं। इम्युन सिस्टम के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। 

 

 

7. ब्लड पीने के भी दो तरीके इनके यहां फेमस हैं। पहले में जानवरों के शिकार के बाद उनकी गर्दन में छेद करके थोड़ा खून एकत्रित किया जाता है। जिसे डिलेवरी या बीमारी की वजह से पीने दिया जाता है। 

8. दूसरे तरीके में बड़ी ही बहादुरी से जानवरों का शिकार करते हैं और उनकी गर्दन काटकर सीधे मुंह लगाकर खून पीते हैं। ये विशेष अवसरों पर देखने मिलता है।

 

Similar News